Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पूर्व IAS नवनीत सहगल बने प्रसार भारती के चेयरमैन, पढ़ें आदेश!

त्तर प्रदेश के शानदार IAS अफ़सरों में शुमार नवनीत सहगल की रिटायरमेंट के बाद दमदार वापसी हुई है. उन्हें प्रसार भारती का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है. बताया जा रहा है कि उनका कार्यकाल तीन साल का रहेगा.

बता दें कि नवनीत सहगल पिछले साल रिटायर हुए थे. उनके पास कई मुख्यमंत्रियों के साथ काम का लंबा अनुभव है. जिसमें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में उन्हें विशेषज्ञता हासिल रही है. जिसके चलते भारत सरकार ने उसी से संबंधित बड़ी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है.

नवनीत सहगल 1988 बैच के अधिकारी हैं. वे मायावती, अखिलेश यादव औस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ काम कर चुके हैं. उनके बारे में मशहूर है कि सरकार किसी की भी रहे लेकिन सहगल हर सरकार में प्रभावशाली रहे हैं.

मायावती के कार्यकाल में उनके सचिव के रूप में प्रभावशाली पोजीशन पर रहे. अखिलेस यादव के सीएम रहते सहगल उनके बेहद करीबी माने जाते थे. लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे को रिकार्ड समय में बनाने को लेकर भी वह जाने जाते हैं. सीएम योगी के दौर में वह प्रमुख सचिव सूचना बनाए गये थे.

पर्सनल डिटेल
साल 1963 में पंजाब के फरीदकोट में जन्में नवनीत सहगल की शुरूआती पढ़ाई लिखाई हरियाणा में हुई. उनके पिता यहीं नौकरी करते थे. अंबाला से दसवीं क्लास पास की और भिवानी में रहकर इंटरमीडियट परीक्षा पास की. 19 साल की उम्र में सहगल ने बीकॉम पास किया. इसके बाद सीए के कोर्स में दाखिला लिया. 1986 में उन्होंने सीए का कोर्स पूरा किया. इसके अगले साल उन्होंने कंपनी सेक्रेटरी का कोर्स पूरा किया. सीए करने के बाद 1986 में सहगल ने प्रैक्टिस और साथ ही सिविल सर्विसेज की तैयारी भी शुरू कर दी थी.

देखें आदेश..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन