Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ADG पर महिला के साथ छिछोरी हरकत करने का आरोप, कार्रवाई की मांग!

जाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने गुवाहाटी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के चीफ एयरपोर्ट ऑफिसर उत्पल बरुआ द्वारा पुलिस उपायुक्त, गुवाहाटी पश्चिमी, असम को कथित रूप से प्रेषित पत्र दिनांक 18 मार्च 2024 की प्रति मुख्य सचिव, एसीएस होम तथा डीजीपी, यूपी को भेज कर इस संबंध में समुचित विधिक कार्रवाई की मांग की है.

पत्र के मुताबिक, तत्समय एडीजी, सीआरपीएफ के पद पर तैनात यूपी कैडर के आईपीएस अफसर विनोद कुमार सिंह 17 मार्च 2024 को लगभग 10:00 बजे ब्लू शर्ट में एयरपोर्ट आए तथा रिसेप्शन पर गए, जहां वे एयरपोर्ट की एक महिला कर्मी से उनकी नौकरी और परिवार के बारे में पूछने लगे.

पत्र के अनुसार वे लगातार उस महिला को घूरते रहे और उस महिला की स्माइल, उनके दांत और उनके होंठ बहुत क्यूट होने की बात कही. वे जबरदस्ती अपना मोबाइल नंबर उस महिला को दे रहे थे और उस महिला का मोबाइल नंबर मांग रहे थे. उसके बाद वह जबरदस्ती उस महिला से आलिंगन मांगने लगे और फिर जोर से आलिंगन मांगने लगे, जिस पर महिला ने मना कर दिया. पत्र के अनुसार विनोद कुमार सिंह डेस्क एरिया में आए, महिला का हाथ पकड़ा और अपनी तरफ खींचकर काफी तेजी से आलिंगन लेने लगे. अन्य लोगों के वहां आने पर वे अपना मोबाइल स्क्रोल करते हुए चले गए.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि, “इतने गंभीर आरोपों में मात्र कैडर में वापस किया जाना पूर्णतया अपर्याप्त है.”

अतः उन्होंने उस महिला कर्मी की शिकायत का संज्ञान लेते हुए इस संबंध में जांच करा कर कठोरतम विधिक कार्रवाई करने की मांग की है.

देखें पत्र…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन