Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

भड़ासी Videos

मीट शाप लाइसेंस के लिए पैसे मांगते नगर निगम के बाबू का हो गया स्टिंग (देखें वीडियो)

योगी सरकार ने आते ही अवैध बूचड़खाने और मांस की दुकानों पर रोक लगा दी। इस रोक से बड़ी संख्या में मांस कारोबारी सड़क पर आ गए। फिर मांस की दुकानों के लाइसेंस के लिए लोग नगर निगम के चककर लगाने लगे। कल तक जिस विभाग में काम नहीं था, अचानक वो काम के बोझ से दबने लगा। इसी का फायदा उठाकर नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी के कार्यालय में तैनात बाबू दुकानों के लाइसेंस देने के लिए पैसे की डिमांड करने लगे।

इसी डिमांड के लिए बाबू का एक कारोबारी ने स्टिंग आपरेशन कर दिया। मामला आगरा का है। यहां नगर निगम में एक पशु विभाग होता है जिसका काम आवारा पशुओं की रोकथाम और मरने पर उनका अंतिम संस्कार करना है। वहीं शहर में चलने वाली मांस की दुकानों के लाइसेंस भी यहीं से जारी होते है। योगी सरकार के बनते ही इस विभाग के पास काम की भरमार हो गई।

इस विभाग में मांस की दुकानों के लाइसेंस के लिए लोगों की भीड़ लगने लगी। यहां तक की पैसे की फरमाइश भी होने लगी। इसी का फायदा उठाकर कार्यालय में तैनात बाबू जीतेन्द्र खुलकर पैसे मांगने लगा। इसी के चलते एक मांस के लाइसेंस वाले ने बाबू का स्टिंग कर लिया। इस स्टिंग में बाबू लाइसेंस के लिए खुलकर पैसे मांग रहा है। नगर निगम के नए नगरायुक्त अरुण प्रकाश ने भी इस मामले में जांच की बात कही है। देखें वीडियो…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन