Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिंदुस्तान, दिल्ली के कई मजबूत विकेट गिरे, देखें लिस्ट

खबर है कि शशि शेखर और प्रताप सोमवंशी ने जिन लोगों को खूब जमकर प्रमोशन दिया और अपने प्यारे बच्चे की तरह आगे बढ़ाया, उन लोगों ने ठेंगा दिखाते हुए हिंदुस्तान अखबार को अलविदा कह दिया है और दैनिक भास्कर की नैया पर सवार हो गए हैं. दैनिक भास्कर ने पिछले दिनों दिल्ली एनसीआर के अपने ज्यादातर स्टाफ को हटा दिया और अब नई भर्तियां कर रहा है. दिल्ली में दैनिक भास्कर रीलांच किया जाना है. दैनिक भास्कर ने हिंदुस्तान दिल्ली के कई पत्रकारों को अपने साथ जोड़ा है.

गौरव त्यागी हिंदुस्तान दिल्ली में न्यूज एडिटर हुआ करते थे. उन्होंने सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में दैनिक भास्कर दिल्ली ज्वाइन किया है. गौरव को शशि शेखर और प्रताप सोमवंशी का खास आदमी माना जाता था. इसी तरह सुशील प्रताप सिंह जो चीफ सब एडिटर हुआ करते थे हिंदुस्तान में, अब दैनिक भास्कर के हिस्से हो गए हैं. हिंदुस्तान अखबार के सेंट्रल डेस्क से परिणय कुमार और मुकेश रध्वज सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है. परिणय के बारे में बताया जा रहा है कि वह किसी मीडिया हाउस के डिजिटल वेंचर के साथ जुड़े हैं.

मुकेश रध्वज सिंह लंबे समय से प्रमोशन के इंतजार में थे लेकिन कई बरस बीतने के बाद भी इन्हें जब सब एडिटर से आगे प्रमोट नहीं किया गया तो दैनिक जागरण, गोरखपुर में सीनियर सब एडिटर के रूप में ज्वाइन कर लिया. हिंदुस्तान के डिजिटल वेंचर लाइव हिंदुस्तान डाट काम से इकट्ठे चार लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. हिंदुस्तान का स्टाफ इन दिनों काफी दुखी है क्योंकि यहां इस बार इनक्रीमेंट नहीं हुआ. हर छह महीने में जो बोनस मिलता था, वह भी काफी कट कर आया है. पचास फीसदी कम बोनस मिलने और इनक्रीमेंट न होने से हिंदुस्तानियों में भगदड़ मची हुई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन