Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अबकी न्यूज24 चैनल के रिपोर्टर यूसुफ सैफी पर स्कूल में हुआ जानलेवा हमला

पत्रकरों पर हमले का दौर जारी है. नोएडा के सेक्टर-22 स्थित एक स्कूल में न्यूज24 के पत्रकार युसूफ सैफी पर जानलेवा हमला हुआ है. यूसुफ को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. न्यूज24 के रिपोर्टर मोहम्मद यूसुफ सैफी के दो बच्चे सेक्टर-22 के जे ब्लॉक स्थित आरडी पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं. बच्चे टिफिन ले जाना भूल गए थे इसलिए वह नौ बजे स्कूल में बच्चों को टिफिन देने गए.

गार्ड ने टिफिन लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने स्कूल अकाउन्टेंट से टिफिन बच्चों तक पहुंचाने का आग्रह किया. अकाउन्टेंट ने इसके लिए प्रिंसिपल से बात करने को कहा. जब सैफी प्रिंसिपल सीपी सिंह के कमरे में पहुंचे और बच्चों तक टिफिन पहुंचाने का अनुरोध किया, तो प्रिंसिपल ने सुरक्षा कारणों से टिफिन लेने से इनकार कर दिया. सैफी ने बच्चों तक पैसे पहुंचाने का आग्रह किया ताकि वह स्कूल कैंटीन से कुछ खा सकें. प्रिंसिपल ने यह भी नहीं किया.

इसी को लेकर कहासुनी हो गई और मौके पर पहुंचे स्कूल मालिक चौधरी करमवीर सिंह ने पत्रकार यूसुफ सैफी पर हमला बोल दिया.  प्रिंसिपल ने भी रिपोर्टर को पीटा. आरोप है कि स्कूल मालिक ने पिस्टल भी तान दी थी. घायल सैफी को स्कूल के बाहर सड़क पर डाल दिया गया. पुलिस ने उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया. सैफी के कान और सिर में गंभीर चोट आई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन