Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिंदुस्तान मुरादाबाद में फेरबदल, हरियाणा हैरिटेज का अखबार दिल्ली से निकलेगा

हिंदुस्तान मुरादाबाद से सूचना है कि सिटी इंचार्ज पद से आशीष शर्मा को हटा दिया गया है. फ्रंट पेज देख रहे सुनील सिंह को सिटी चीफ की जिम्मेदारी दी गई है. आशीष शर्मा को डेस्क पर भेज दिया गया है. चर्चा है कि मुरादाबाद में अखबार की गिरती छवि एवं रिपोर्टरों से बेहतर तालमेल ना हो पाने के कारण ये बदलाव किया गया है.

हिंदुस्तान मुरादाबाद से सूचना है कि सिटी इंचार्ज पद से आशीष शर्मा को हटा दिया गया है. फ्रंट पेज देख रहे सुनील सिंह को सिटी चीफ की जिम्मेदारी दी गई है. आशीष शर्मा को डेस्क पर भेज दिया गया है. चर्चा है कि मुरादाबाद में अखबार की गिरती छवि एवं रिपोर्टरों से बेहतर तालमेल ना हो पाने के कारण ये बदलाव किया गया है.

हरियाणा हैरिटेज का दैनिक अखबार अब दिल्ली के वजीरपुर से निकलेगा. पहले इसे हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ से निकालने की योजना थी. कुछ खास बदलाव किये गये हैं.  लखनऊ से प्रतिमा शुक्ला व गोरखपुर की प्रियम्बदा मिश्रा को संपादकीय में जगह दी गयी है. हिन्दुस्तान दैनिक के पूर्व डिजाइनर राजेश सेठी को कम्प्यूटर विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है. मालिक प्रवीण चौधरी ही संपादक रहेंगे और हरियाणा हैरिटेज पत्रिका के समाचार सम्पादक अरूण को पदोन्नति देकर पत्रिका व अखबार दोनों का ग्रुप सम्पादक समाचार बनाया गया है.

वाराणसी से खबर है कि जनसंदेश अखबार के आर्थिक संकट के कारण राजकुमार और संजय श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया है.

आपको भी कुछ कहना-बताना है तो [email protected] पर मेल करें.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. arun pandey

    September 9, 2014 at 12:51 pm

    हरियाणा हैरिटेज के बारे में आपको यह खबर कहां से मिली मैं नही जानता लेकिन आपने सहयोग किया इस बात का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा । मैने दिल्ली में वापसी की है इस बात को कम ही लोग जानते है । हम दिल्ली व हरियाणा में एक बडे पैमाने पर इसे निकालना चाहते है और टीम के निर्माण में लगे हुए है । जल्द ही इस काम को करके नवरात्र में प्रकाशित करना चाहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन