Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

विनोद, सुनील, अनंत, सुभाष, अजय, दीप्ति, नवीन, विजय के बारे में सूचनाएं

हिन्दुस्तान को अलविदा कह चुके विनोद पुरोहित ने अमर उजाला के साथ नई पारी की शुरुआत की है। अमर उजाला नोएडा कॉरपोरेट ऑफिस में पुरोहित ने रेजिडेंट एडिटर के तौर पर पद संभाल लिया है। यह पद संजय पांडेय के चंडीगढ़ का संपादक बनने के बाद से खाली था। खबर है कि गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुरोहित को चुनाव डेस्क की जवाबदेही दी जा सकती है। नोएडा ब्यूरो में कार्यरत न्यूज एडिटर हेमंत रस्तोगी, विशेष संवाददाता हिमांशु मिश्र और चंडीगढ़ में कार्यरत विशेष संवाददाता अरुणेश पठानिया को चुनाव टीम के साथ जोड़ा जाएगा। पिछले लोकसभा चुनाव और पंजाब चुनाव में बेहतरीन काम को देखते हुए हेमंत रस्तोगी को चुनाव डेस्‍क से जोड़ा गया है। हेमंत, हिमांशु और अरुणेश अब पुरोहित को रिपोर्ट करेंगे।

एंकर सुनील सिंह पौरुष ने अपनी नई पारी मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय चैनल स्वराज एक्सप्रेस के साथ सुरु की है। सुनील सिंह पौरुष ने भोपाल से संचालित होने वाले स्वराज एक्सप्रेस में बतौर सीनियर एंकर के पद पर ज्वाइन किया है। सुनील सिंह इसके पहले भी कई मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

अमेठी जनपद के जगदीशपुर से एक दशक से दैनिक जागरण समाचार पत्र के लिये रिपोर्टिंग कर रहे मो. तौफीक ने किसी कारणवश दैनिक जागरण को छोड़ दिया. मो. तौफीक ने दैनिक भास्कर में बतौर जिला संवाददाता नई पारी की शुरुआत की है. दैनिक भास्कर अमेठी के ब्यूरो चीफ शीतला प्रसाद मिश्रा द्वारा मो0 तौफीक को दैनिक भास्कर अमेठी के जिला संवाददाता की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. कुछ अन्य रिपोर्टर भी जल्द ही दैनिक भास्कर समाचार पत्र से ब्लॉक रिपोर्टिंग के लिये जुड़ सकते हैं.

राजधानी दिल्ली से एक नई न्यूज वेबसाइट दीपावली के मौके पर लान्च की गई। ‘न्यूज हरपल‘ नाम की इस वेबसाइट के सलाहकार संपादक अनंत अमित, संपादक सुभाष चंद्र, प्रबंध संपादक अजय कुमार कर्ण, फीचर संपादक दीप्ति अंगरीश हैं। वेबसाइट को झारखण्ड के सूचना आयुक्त श्री हिमांशु शेखर चौधरी ने लांन्च किया।

नवीन कुमार नंदन ने चैनल वन न्यूज को बाय-बाय बोल दिया है. वे काफी समय तक चैनल वन न्यूज में रहे हैं. वे यहां पर सहायक प्रोड्यूसर के पद पर थे. अब उन्होंने NEWS1INDIA के साथ अपनी नई पारी शुरू कर दी है. यहां पर भी बतौर प्रोड्यूसर / रिपोर्टर काम करेंगे. नवीन चैनल वन न्यूज के पहले सुदर्शन न्यूज, समाचार प्लस में थे.. इन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है और  न्यूज पोर्टल भी चला चुके हैं.

साधना mpcg की आर्थिक पॉलिसी से खफा अनुपपुर रिपोर्टर विजय उरमलिया ने साधना न्यूज़ mpcg को किया बाय बाय…आरोप है कि साधना mpcg चैनल अपने रिपोर्टरों से विज्ञापन के नाम पर एडवांस चेक की मांग करता है… साधना न्यूज़ के कई रिपोर्टर चैनल को अलविदा कह चुके हैं.. इसी में एक और नाम जुड़ गया.. अनुपपुर रिपोर्टर विजय उरमलिया का.. इन्होंने साधना न्यूज़ को अलविदा कह दिया.. अपनी नई पारी ANI न्यूज़ एजेंसी के साथ शुरू कर दी है…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन