Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

प्रभात खबर के संवाददाता पर देशद्रोह का आरोप

प्रभात खबर देवघर संस्करण के एक संवाददाता मिथिलेश सिन्हा पर देशद्रोह के मामले में न्यायालय द्वारा संज्ञान लिया गया है। वादी प्रदीप नटराज ने प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को एक शिकायती पत्र भेजा है। प्रभात खबर के संवाददाता सिन्हा पर राष्ट्रीय तिरंगा झंडा उखाड़ फेंकने का आरोप है। वाक्या 15 अगस्त 2016 का बताया गया है। मामले के इकलौते आरोपी उक्त संवाददाता हैं। अपने शिकायती पत्र में नटराज ने कहा है कि वे मामला दर्ज कराने वो सारठ थाना गए थे, जहां रिपोर्टर के दवाब की वजह से उनकी तहरीर ली नहीं गयी।

इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली, फिर जाकर कहीं एफआईआर लिखी गयी। बकौल नटराज, इस मामले में चल रही लड़ाई की वजह से उन्होंने बहुत कुछ खोया है। समाज में पत्रकार के दबंगई की वजह से उनको काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। पहले तो पत्रकार के प्रभाव में आकर थाने ने मामला नहीं लिखा और जब कोर्ट के दबाव में आकर तहरीर लिखी गयी तो बगैर जांच किये मामले को रफा दफा करने के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है। नटराज के अनुसार, देशद्रोह जैसे गंभीर आरोप में न्यायालय द्वारा संज्ञान लेने के बाद भी रिपोर्टर को अखबार से नहीं हटाया गया, जिसकी वजह से उन्हें न्याय मिलने में कठिनाई महसूस हो रही है।

ये है प्रधान संपादक को भेजी गई चिट्ठी–

इसे भी पढ़ें…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन