Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अबकी भिंड में पत्रकार संदीप शर्मा की ट्रक से कुचलकर रेत माफिया ने करा दी हत्या

भिंड में रेत माफिया और पुलिस के गठजोड़ का स्टिंग करने वाले पत्रकार संदीप शर्मा की ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी गई। उन्होंने अपनी हत्या की आशंका पहले ही जता दी थी। संदीप शर्मा तत्कालीन अटेर एसडीओपी इंद्रवीर भदौरिया का स्टिंग कर चर्चा में आए थे। संदीप न्यूज चैनल के लिए काम करते थे.

ट्रक से कुचले जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है. इसमें साफ नजर आ रहा है कि ट्रक ड्राइवर ने किस तरह रांग साइड जाकर बाइक से रहे संदीप को कुचला और फिर तेजी से भाग गया. संदीप को डायल 100 से तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

रेत माफिया और पुलिस के गठजोड़ के स्टिंग के बाद संदीप इस तरह के हादसे की आशंका पहले ही जता चुके थे. हत्या की आशंका को लेकर संदीप ने भिंड एसपी सहित पीएम और सीएम को भी पत्र लिखा था.

गौरतलब है इससे पहले भी रेत माफिया प्रदेश में कई बार बड़े अधिकारियों तक पर हमला कर चुके हैं.

पत्रकार संदीप शर्मा की मौत की जांच के लिए एसपी प्रशांत खरे ने एसआईटी गठित की है. इस एसआईटी में डीएसपी राकेश छारी, टीआई मेहगांव नरेंद्र त्रिपाठी, टीआई कोतवाली शैलेन्द्र कुशवाह, एसआई आशुतोष शर्मा, एएसआई सत्यवीर सिंह और साइबर सेल के लोग शामिल हैं.

अब आगे पढ़ें…

इसे भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन