Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

नभाटा मुंबई के संपादक सुंदर चंद को अंतर्राष्ट्रीय इंदु शर्मा कथा सम्मान

नवभारत टाइम्स के मुंबई संस्करण के स्थानीय संपादक, कवि और कथाकार सुंदर चंद ठाकुर को उनके उपन्यास ‘पत्थर पर दूब’के लिए वर्ष 2014 का अंतर्राष्ट्रीय इंदु शर्मा कथा सम्मान दिया जाएगा।

नवभारत टाइम्स के मुंबई संस्करण के स्थानीय संपादक, कवि और कथाकार सुंदर चंद ठाकुर को उनके उपन्यास ‘पत्थर पर दूब’के लिए वर्ष 2014 का अंतर्राष्ट्रीय इंदु शर्मा कथा सम्मान दिया जाएगा।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में जन्मे ठाकुर इससे पहले भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी थे। ‘पत्थर पर दूब’ उनका पहला उपन्यास है, जो सेना की पृष्ठभूमि पर लिखा गया है।

पुरस्कार निर्णायक मंडल और कथा यूके के अध्यक्ष कैलाश बधवार ने बताया कि इस साल सम्मान के लिए कई उपन्यासों पर विचार किया गया था जिनमें नोट्स (नीलेश रघुवंशी), शान-ए-अवध (सुधाकर अदीब), आमचो बस्तर (राजीव रंजन), कस्बई सिमोन (शरद सिंह) ओर कामिनी काय कांतारे (महेश कटारे) प्रमुख हैं। पुरस्कार स्वरूप 51,000 रुपये नकद, शाल, स्मृति चिन्ह और मानपत्र प्रदान किया जाता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. SHANKAR JALAN

    September 20, 2014 at 10:47 am

    SUBH KAMNA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन