Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क 10 जुलाई से इन दो भाषाओं में नए चैनल लॉन्च करेगा

नई दिल्ली: भारतीय दर्शकों तक क्षेत्रीय भाषाओं में खेलों की पहुंच को और आसान बनाने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क 10 जुलाई 2025 से तमिल और तेलुगु में दो नए समर्पित चैनल लॉन्च करने जा रहा है।

इस बदलाव के तहत, Sony Sports Ten 4 HD को नया नाम Sony Sports Ten 4 Telugu दिया जाएगा, जबकि उसका SD फीड अब Sony Sports Ten 4 Tamil के रूप में जाना जाएगा।

इसके अलावा, Sony Sports Ten 3 को अब Sony Sports Ten 3 Hindi HD और SD के रूप में रीब्रांड किया जाएगा। इस प्रक्रिया में कुल चार चैनलों को नया स्वरूप मिलेगा।

यह कदम सोनी की भारत में क्षेत्रीय भाषाओं में खेलों की पहुंच बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। इंडस्ट्री सूत्रों की मानें तो कंपनी जल्द ही कन्नड़ फीड भी शुरू कर सकती है, जिससे दक्षिण भारतीय दर्शकों को और अधिक विकल्प मिलेंगे।

गौरतलब है कि सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस समेत कई वैश्विक खेल आयोजनों के प्रसारण अधिकार हैं, और यह नया विस्तार उसकी व्यापक रणनीति को और मजबूत करता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन