Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

एपस्टीन फाइल्स के तहखाने से राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का भी निकला नाम!

मुकेश कुमार-

अब एप्स्टीन फाइल्स में एक और बीजेपी नेता जुड़ गया है…..तालियों से स्वागत कीजिए। रोम में जयपुर के महाराजा के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए एप्सटीन से मदद माँगी गई थी।

अब सवाल ये है कि ये मदद एप्स्टीन से कैसे मांगी गई, किसके ज़रिए मांगी गई, क्या जयपुर का राजघराना पहले से ही उसके संपर्क में था और पहले भी मदद ली जा रही थी।

इन तथाकथित महाराजा की माँ दिया कुमारी राजस्थान सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। उन्हें बताना चाहिए कि एपस्टीन से उनके और उनके खानदान के किस तरह के संबंध थे।

जवाबदेही तो बीजेपी की भी बनती है, मगर वह जवाब नहीं देगी। लेकिन कब तक….अगर इसी तरह से नाम सामने आते रहे तो एक दिन उसे जवाब देना ही पड़ेगा।


आईपी सिंह-

एपस्टीन के सहयोगी ने BJP उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी के बेटे की रोम में भव्य जन्मदिन पार्टी आयोजित की?

14 मई 2018 के एक चौंकाने वाले ईमेल में जेफ्री एपस्टीन को लिखा गया:

मैं इस गर्मी रोम के पास हमारे पारिवारिक किले में जयपुर के महाराजा की जन्मदिन पार्टी आयोजित कर रहा हूँ। यह शानदार होने वाली है।

यह “महाराजा” कौन? सवाई पद्मनाभ सिंह, उस समय 20 वर्ष के राजस्थान की BJP उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी के पुत्र।

रोम में हुआ यह भव्य समारोह सार्वजनिक रिकॉर्ड का हिस्सा है। दीया कुमारी, क्या आप इस एपस्टीन से जुड़े इस आयोजन पर स्पष्ट जवाब देंगी?

क्या यह BJP-एपस्टीन संबंधों की बड़ी कहानी का सिर्फ एक हिस्सा है?

https://twitter.com/tanmoyofc/status/2020819649076863088

संदीप देव-

Epstein Files में मौजूद राजस्थान की भाजपा सरकार की उपमुख्यमंत्री राजकुमारी दीया कुमारी के बेटे का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है!

14 मई 2018 को, एक महत्वपूर्ण व्यक्ति जिसका नाम फाइल में गोपनीय कर दिया गया है, उसने यौन अपराधी Epstein को लिखा:-

“मैं इन गर्मियों में रोम के पास हमारे पारिवारिक किले में जयपुर के महाराजा के जन्मदिन की पार्टी आयोजित कर रहा हूँ। यह जबरदस्त होने वाली है!”

यहाँ जिस ‘जयपुर के महाराजा’ का उल्लेख है, वे सवाई पद्मनाभ सिंह हैं, जो कि राजस्थान की भाजपा उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के पुत्र हैं।

वर्ष 2018 में रोम में आयोजित उनका भव्य 20 वाँ जन्मदिन समारोह पहले से ही सार्वजनिक डोमेन में मौजूद है।

ज्ञात हो कि राजकुमारी दीया कुमारी वर्तमान में राजस्थान की भाजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। पहले वह राजसमन्द से लोकसभा सांसद रही हैं।

जयपुर की राजकुमारी दीया कुमारी, महाराजा भवानी सिंह और महारानी पद्मिनी देवी की पुत्री हैं। इन्हीं दीया कुमारी के पुत्र सवाई पद्मनाभ सिंह के जन्मदिन पर वर्ष 2018 में भव्य पार्टी यौन अपराधी एप्सटीन के एक खास व्यक्ति ने रोम में दिया था!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन