Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला जम्मू कश्मीर से गोरखपुर भेजे गए महेंद्र तिवारी!

अमर उजाला लखनऊ से खबर है कि महेंद्र तिवारी को अब गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक वह बतौर रेजीडेंट एडिटर जम्मू कश्मीर की नब्ज टटोल रहे थे।

मूलरूप से गोण्डा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले महेंद्र की शिक्षा दीक्षा लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज से हुई है।

अमर उजाला में लंबे समय से कार्यरत महेंद्र ने दैनिक जागरण में बतौर रिपोर्टर अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद दिसंबर 2010 में दैनिक हिंदुस्तान से जुड़े।

हिंदुस्तान से होते हुए बतौर प्रिंसिपल करेस्पॉन्डेंट महेंद्र अमर उजाला की टीम में शामिल हुए। एक जून 2022 को वह संस्थान के नेशनल ब्यूरो में सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट के पद पर आसीन रहे।

महेंद्र कुछ समय तक स्टेट ब्यूरो टीम लखनऊ में भी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं।


धन्यवाद टीम जम्मू-कश्मीर…आपके साथ काम का अनुभव हमेशा यादगार बना रहेगा। आठ साल बाद का विधानसभा चुनाव रहा हो या राज्यसभा चुनाव, पहलगाम आतंकी हमला रहा हो या ऑपरेशन सिंदूर, सदी की सबसे बड़ी बाढ़ रही हो या दैवीय आपदाओं की श्रृंखला, मचैल माता यात्रा मार्ग पर बादल फटने की घटना हो या वैष्णो देवी यात्रा मार्ग का भूस्खलन, दिल्ली ब्लास्ट के बाद नौगाम की घटना रही हो या लेह की हिंसा, वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड से संबद्ध मेडिकल कॉलेज से जुड़ा आंदोलन हो या आतंकवाद पीड़ित परिवारों की पीड़ा सामने लाने की कोशिश…आपका जुझारू एफर्ट मेरे मन में अमिट छाप छोड़ने वाला रहा है। लगभग दो साल बाद जब हम आपसे विदा ले रहे हैं, हर साथी से कुछ सीखते हुए जा रहा हूं। आप सभी ने जो अविस्मरणीय मान और सम्मान दिया है, हम उसके लिए हृदय से आभारी हैं….।

आज से नया कार्यस्थल Amar Ujala Gorakhpur.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन