Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण के ग्रेटर नोएडा ब्यूरो इंचार्ज बने अर्पित त्रिपाठी!

Young man wearing an orange shirt with a dark pocket, standing outdoors and looking to the left.

Dainik Jagran ने पत्रकार अर्पित त्रिपाठी को ग्रेटर नोएडा ब्यूरो का इंचार्ज नियुक्त किया है। इससे पहले वह इसी ब्यूरो में सेकेंड इंचार्ज के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे थे।

अर्पित त्रिपाठी को मीडिया इंडस्ट्री में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अक्टूबर 2012 में Navbharat Times, दिल्ली में इंटर्न के रूप में की थी। इसी दौरान उन्होंने दिसंबर 2012 के निर्भया आंदोलन की रिपोर्टिंग भी की।

जनवरी 2014 में अर्पित ने Amar Ujala, नोएडा में ट्रेनी के रूप में जॉइन किया। यहां उन्होंने नोएडा और दिल्ली डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। वर्ष 2015 में उन्हें जूनियर सब एडिटर बनाया गया, जिसके बाद उन्होंने गुरुग्राम डेस्क इंचार्ज की जिम्मेदारी भी संभाली।

मार्च 2016 में अर्पित त्रिपाठी ने अमर उजाला से इस्तीफा देकर Dainik Jagran, नोएडा में रिपोर्टर के तौर पर नई पारी शुरू की। यहां उन्होंने कई अहम बीट्स पर काम करते हुए अपनी मजबूत पहचान बनाई।

अगस्त 2022 में उन्हें वरिष्ठ संवाददाता के पद पर पदोन्नत किया गया था। अब ग्रेटर नोएडा ब्यूरो इंचार्ज की नई जिम्मेदारी के साथ उनके करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन