Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार मनोज तिवारी का लखनऊ PGI में निधन!

Man with short dark hair and mustache wearing a red and white plaid shirt, posing for a selfie outdoors.

लखनऊ/इटावा: औरैया जनपद के वरिष्ठ पत्रकार Manoj Tiwari का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। निधन के समय उनकी उम्र करीब 55 वर्ष थी।

दैनिक जागरण में कार्यरत मनोज तिवारी मूल रूप से कस्बा लखना के मातन मुहाल निवासी थे। वह लंबे समय से क्षेत्रीय पत्रकारिता से जुड़े हुए थे और स्थानीय अखबार में प्रतिनिधि के तौर पर सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। इसके साथ ही वह All India Radio (आकाशवाणी) में औरैया जिले के रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत थे।

करीब ढाई दशक से अधिक समय तक पत्रकारिता में सक्रिय रहे मनोज तिवारी ने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं, जनसरोकारों और आम लोगों के मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाया। उनकी पहचान निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकार के रूप में थी। प्रशासन और आम जनता के बीच सेतु बनकर वे लोगों की समस्याएं संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का काम करते रहे।

क्षेत्रीय पत्रकारिता में उनकी सादगी, ईमानदारी और सहज व्यवहार के कारण उन्हें व्यापक सम्मान प्राप्त था। सामाजिक मुद्दों पर उनकी सक्रियता और ग्रामीण क्षेत्रों की खबरों को प्रमुखता देने के कारण वे आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।

उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक, सामाजिक और पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक जताने वालों में लखना चेयरमैन गणेश शंकर पोरवाल, लकी जौहरी, सभासद प्रताप पाल, बकेवर चेयरमैन विवेक यादव सन्नी, डॉ. गोविंद मोहन तिवारी, पूर्व चेयरमैन अशोक सिंह राठौर, सतीशचंद्र वर्मा, पूर्व चेयरमैन समीर प्रकाश त्रिपाठी, शीलू शर्मा, डॉ. संजय दीक्षित, डॉ. बृजेश यादव, सत्य प्रकाश उपाध्याय, विनोद दोहरे, रेशमा देवी, सुधीर शुक्ला और मोनू उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

वहीं बकेवर और लखना क्षेत्र के पत्रकारों ने भी उनके निधन को पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति बताया। गोपाल त्रिपाठी, देवेश शर्मा, कुलदीप गुप्ता, दिनेश यादव, आशुतोष त्रिपाठी, अनामी शरण त्रिपाठी, रामजी तिवारी, विनीत तिवारी और दीपक शर्मा समेत कई पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त की।


शोक संवेदना
लखना निवासी दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार मनोज तिवारी के आकस्मिक निधन पर इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता है।
ॐ शांति शांति शांति। -सैफई बुलेटिन

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन