Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति: DIG वैभव कृष्ण की पहल पर 40 आदिवासी महिलाओं ने पहली बार देखी काशी!

Police officers stand in a line addressing a group of seated women in colorful sarees under a tree in a rural outdoor area.

चंदौली। पुलिस की सामाजिक पहल का एक अनूठा उदाहरण चंदौली में देखने को मिला। मिशन शक्ति अभियान के तहत वाराणसी जोन के डीआईजी वैभव कृष्ण की पहल पर चंदौली के पंडी गांव की 40 आदिवासी महिलाओं को पहली बार वाराणसी भ्रमण कराया गया।

पहाड़ों और जंगलों से घिरे इस गांव की अधिकांश महिलाएं इससे पहले कभी शहर नहीं गई थीं। पुलिस की विशेष बस से 40 महिलाओं और 10 पुरुषों को वाराणसी लाया गया, जहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, दुर्गाकुंड मंदिर और संकटमोचन मंदिर के दर्शन किए।

यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के लिए दो इंस्पेक्टर और चार उपनिरीक्षक तैनात रहे। इस पहल का उद्देश्य आदिवासी समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें नए अनुभवों से परिचित कराना था।

पहली बार काशी की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को करीब से देखकर महिलाओं ने खुशी जताई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के प्रयास समाज के वंचित वर्गों में विश्वास बढ़ाने और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।


राजेश साहू-

15 जून को वाराणसी रेंज के DIG वैभव कृष्ण चंदौली के पंडी गांव पहुंचे थे। ये गांव वाराणसी जिला मुख्यालय से करीब 95 किलोमीटर दूर है। जंगल टाइप एरिया है। मुख्यधारा से कटा हुआ है।

डीआईजी साहब यहां महिलाओं से बात कर रहे थे। बातों-बातों में महिलाओं ने कहा कि हम तो यहां से निकले ही नहीं हैं। कभी शहर गए ही नहीं। यह सुनकर वैभव कृष्ण भावुक हो गए।

उन्होंने महिलाओं से पूछा कि अगर आप लोगों को घूमने का मौका मिले तो कहां जाएंगी? महिलाओं में से आवाज आई, बनारस शहर जाएंगे, बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन करेंगे।

वैभव ने तुरंत ही आदेश दिया कि इन महिलाओं की यात्रा का बंदोबस्त करवाया जाए। 29 जून को बकायदा पुलिस की बस गांव पहुंची। गांव की 30 बुजुर्ग महिलाओं व 10 पुरुषों को बस में बैठाया और उन्हें वाराणसी लेकर आए।

काशी विश्वनाथ, संकट मोचन मंदिर में दर्शन करवाया। खाना खिलवाया। महिलाएं बेहद खुश नजर आई। असल में मिशन शक्ति अभियान के तहत फैसला हुआ था। इस योजना के तहत वंचित क्षेत्रों के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास प्रशासन कर रहा है।

Group of villagers and a uniformed officer standing outdoors under a tree in a rural area, with people in colorful traditional clothing.
Line of Indian women and children in colorful sarees with ceremonial scarves, walking in a procession under a covered walkway, escorted by police.
Group of men, women, and children in traditional attire gathered outside a large wooden doorway, flanked by police officers.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन