Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्राइम न्यूज़ से एंकर श्रुति अंगद ने ली विदाई, अब इस चैनल से करेंगी नई शुरुआत

Professional woman in a royal blue blazer seated at a news desk, facing the camera.

मीडिया जगत की उभरती और अपनी तेज-तर्रार एंकरिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एंकर श्रुति अंगद ने प्राइम न्यूज़ (Prime News) को अलविदा कह दिया है। श्रुति अब अपनी कामयाबी का एक नया अध्याय लिखने के लिए ‘नेटवर्क 10’ (Network 10) के साथ एक नई शुरुआत करने जा रही हैं।

प्राइम न्यूज़ की खूबसूरत परंपरा: दिल खोलकर दी विदाई

आमतौर पर मीडिया इंडस्ट्री में सहकर्मियों के जाने पर औपचारिकताएं निभाई जाती हैं, लेकिन प्राइम न्यूज़ ने एक बार फिर साबित किया कि वह अपने संस्थान के चेहरों की कितनी कद्र करता है। प्राइम न्यूज़ परिवार ने श्रुति अंगद के योगदान को सराहते हुए उन्हें बेहद शानदार और भावुक फेयरवेल दिया। इस विदाई समारोह में संस्थान के शीर्ष नेतृत्व ने खुद मौजूद रहकर श्रुति का हौसला बढ़ाया:

  • मनीष कुमार पाण्डेय (मैनेजिंग डायरेक्टर)
  • संजय त्रिपाठी (संपादक)
  • रितेश मिश्रा (CFO)

​चैनल के एमडी, संपादक, सीएफओ और प्राइम न्यूज़ के पूरे स्टाफ ने बेहद खुशी और आत्मीयता के साथ श्रुति को विदा किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। यह फेयरवेल प्राइम न्यूज़ की सकारात्मक कार्यसंस्कृति (Work Culture) और अपने एम्प्लॉइज के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है।

छोटे पर्दे का तेज-तर्रार और उभरता नाम है श्रुति
​श्रुति अंगद मीडिया जगत का एक ऐसा उभरता हुआ नाम हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। स्क्रीन पर आते ही उनका कॉन्फिडेंस और बेबाक अंदाज़ खबरों में जान फूंक देता है। प्राइम न्यूज़ से पहले श्रुति ‘इंडिया वॉइस’ में भी अपनी बेहतरीन सेवाएं दे चुकी हैं।

​एक नई उड़ान: प्राइम न्यूज़ में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के बाद, अब श्रुति ‘नेटवर्क 10’ के जरिए दर्शकों के सामने एक नए तेवर में नजर आएंगी। मीडिया जगत से जुड़े लोग उनके इस नए सफर को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन