भारत में बीबीसी और कलेक्टिव न्यूजरूम में बड़े बदलाव हुए जब पूरे विभाग के ट्रेनिंग प्रमुख पटना, बिहार के जाने-माने पत्रकार इकबाल अहमद से त्यागपत्र देने को कहा गया।
इकबाल पिछले पंद्रह वर्षों से बीबीसी हिन्दी में प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत रहने के बाद क्लक्टिव की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रूपा झा के द्वारा पूरी संस्था के पत्रकारिता ट्रेनिग प्रमुख नियुक्त किये गये थे और बड़ी सैलरी पर काम कर रहे थे
सीएनआर के प्रबंध निदेशक संजय मजूमदार से उनकी मार्च महीने में ओखला स्थित दफ्तर में खुल कर मतभेद हुए और इकबाल ने उन्हें इस बात का दोषी ठहराते हुए सीईओ से शिकायत की। मामला एचआर गया जहां संजय की सुनी गयी क्योंकि उनका तर्क सही साबित हुआ।
इकबाल ने क्रोधित होते हुए अपने त्यागपत्र उसी रात सीएनआर और बीबीसी प्रबंधन को भेज दिया।
सुनवाई में कम्पनी के बोर्ड ने एकमत से उन्हें पद छोड़ने को कहा और उनके इस्तीफे की सूचना संजय मजूमदार ने इस मेल के जरिये सभी स्टाफ को दे दी है:
Dear all,
I wanted to let you know that after a career with the BBC and CNR spanning nearly two decades, Iqbal has decided to move on.
Iqbal joined the BBC in 2007 working with the Hindi team, where he went on to become a Senior Journalist and producer, working across all major output and has also led the shift, planning and TV team. After joining CNR, he took over as Head of the newly created Training department and has led it for the past two years.
Iqbal will still be around for the next several weeks as we work together on a transition.
I know you will all join me in wishing him the very best for his future and his professional life going ahead. He will be missed.
Best
Sanjay
दूसरी बड़ी खबर है कि बीबीसी इंडिया में कई मुस्लिम पत्रकारों पर गाज गिरने के बाद पैदा हुए मीडिया दबाव के चलते मोहम्मद महताब आलम का त्यागपत्र उन्हें वापस सोंप दिया गया है (इस पर भड़ास ने रिपोर्ट भी किया था)
महताब ने इसे इस शर्त पर लिया है कि उनकी हेड के अलावा उनकी रिपोर्टिंग किसी और को दी जाये जिसको मान लिया गया है और उनकी मैनेजमेंट अप्रत्यक्ष रूप से दूसरे को दी जा चुकी है।
तीसरी बड़ी खबर बीबीसी हिन्दी से है जिसके सम्पादक ने संस्थान छोड़ने का फैसला प्रबंधन को बता दिया है क्योंकि टीम में वीडियो हेड और संपादकीय क्वालिटी हेड उनकी पसन्द के विपरीत नियुक्त कर दिये गये।
बीबीसी हिन्दी सम्पादक के बारे में सूचना मिल रही है कि उनकी बात एनडीटीवी में न्यूजरूम मल्टीमीडिया सम्पादक के लिए अग्रिम चरण तक जा चुकी है।
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए इनपुट पर आधारित
संबंधित खबर…
BBC इंडिया की कंटेंट पार्टनर कलेक्टिव न्यूजरूम में इस्तीफों की झड़ी! आखिर अंदर चल क्या रहा है?



