Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

नार्वे की पत्रकार हेले ल्यिंग ने सुधीर चौधरी की नाक में दम कर रखा है!

TV news broadcast: male anchor in a suit on the left, with a blue panel on the right showing reporter Helle Lyng (Norway) and Korean-style numbers '28 साल' and '5-6 साल' amid a news graphic, plus a red Hindi headline bar at the bottom.

नई दिल्ली। भारतीय पत्रकार सुधीर चौधरी और नॉर्वे की पत्रकार हेले ल्यिंग (Helle Lyng) के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शुरू हुई बहस थमने का नाम नहीं ले रही है। ‘करोड़ के नोटों में नैनो चिप’ वाले पुराने दावे को लेकर हेले लिंग लगातार सुधीर चौधरी पर तंज कस रही हैं।

ताजा पोस्ट में हेले ल्यिंग ने सुधीर चौधरी के जवाब को साझा करते हुए लिखा, “Yes, I will be. I need to learn about the nano chips in crore notes. This technology never reached Norway.” यानी, “हां, मैं जरूर देखूंगी। मुझे करोड़ के नोटों में लगी नैनो चिप्स के बारे में सीखना है। यह तकनीक शायद नॉर्वे तक पहुंची ही नहीं।”

इससे पहले सुधीर चौधरी ने हेले ल्यिंग को जवाब देते हुए लिखा था, “Looks like you’re chasing another 15 minutes of fame. So not worth my time. Keep watching my show for more ideas.” यानी उन्होंने आरोप लगाया कि नॉर्वे की पत्रकार केवल सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रही हैं।

हालांकि हेले ल्यिंग यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने सुधीर चौधरी के जवाब को ही दोबारा पोस्ट कर ‘नैनो चिप’ वाले दावे पर फिर कटाक्ष कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की पोस्ट तेजी से वायरल हो गईं और यूजर्स भी इस बहस में अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे।

दरअसल, यह पूरा विवाद नवंबर 2016 में नोटबंदी के दौरान 2,000 रुपये के नोटों में कथित ‘नैनो जीपीएस चिप’ होने संबंधी चर्चाओं की पृष्ठभूमि से जुड़ा है। उस समय इस तरह के दावे व्यापक रूप से प्रसारित हुए थे, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने स्पष्ट किया था कि नोटों में ऐसी कोई जीपीएस या नैनो चिप नहीं होती।

इस ताजा सोशल मीडिया बहस के बाद एक बार फिर वही पुराना विवाद चर्चा का विषय बन गया है।


Screenshot of a Twitter feed: Helle Lyng (blue check) writes 'Yes, I will be. I need to learn about the nano chips in crore notes. This technology never reached Norway' (monkey covering eyes emoji). Below is a reply from Sudhir Chaudhary reading 'Looks like you’re chasing another 15 minutes of fame. So not worth my time. Keep watching my show for more ideas' with a lightbulb and smile emojis.

नार्वे की पत्रकार सुधीर चौधरी के पूरे मजे ले रही है। इस लड़की ने तो गोदी पत्रकार सुधीर चौधरी के नाक में दो दिन से दम करके रखा हुआ है।
-डॉ शीतल यादव

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन