Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

एनडीटीवी की डिजिटल टीम से जुड़े युवा पत्रकार सुधांशु शुभम!

युवा पत्रकार सुधांशु शुभम ने अपने करियर की नई शुरुआत करते हुए अदाणी समूह के मीडिया हाउस NDTV India की डिजिटल टीम में चीफ सब-एडिटर के रूप में जॉइन किया है। उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी साझा की।

Man in a light plaid shirt and olive cargo pants stands with hands in pockets at a white reception desk in front of a bright orange NDTV sign.

NDTV India से पहले सुधांशु Times Network में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत थे। यहां वह टेक वेबसाइट Digit Hindi के लिए कंटेंट प्लानिंग और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इससे पहले वह Network18 में डेटा एनालिस्ट और प्रोडक्ट-एडिटोरियल को-ऑर्डिनेशन की भूमिका निभा चुके हैं। वहीं Aaj Tak Digital में टेक जर्नलिस्ट और Delhi Aaj Tak में प्रोडक्शन ट्रेनी के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा निवासी सुधांशु शुभम ने मीडिया करियर की शुरुआत फ्रीलांसिंग से की थी। डेटा एनालिसिस, डिजिटल एडिटिंग, कंटेंट प्लानिंग, सोशल मीडिया और टेक पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

शिक्षा की बात करें तो उन्होंने India Today Media Institute से मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन ओपन विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन एवं जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन