Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद धनराज नाथवानी का मोदी भक्ति वाला ट्वीट चर्चा में!

शीतल पी सिंह-

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद ( दस ही सीटें हैं और दस ने ही नामांकन किया है इसलिए सब चुन ही लिए गये समझिए) धनराज नाथवानी जी ने आज ट्वीट किया!

“नेतृत्व के 25 वर्ष। समर्पण के 25 वर्ष। सेवा के संकल्प के 25 वर्ष। वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से लेकर भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करने तक, श्री नरेंद्र मोदी की यात्रा उल्लेखनीय रही है। बदलते समय और नई चुनौतियों के बीच राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका दृढ़ विश्वास, लगन और प्रतिबद्धता निरंतर बनी रही है। आज उनके जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर हम उस यात्रा का उत्सव मना रहे हैं, जिसकी प्रेरणा रही है—सेवा का संकल्प, राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और आगे बढ़ते भारत के प्रति अटूट समर्पण। श्री नरेंद्र मोदी जी को राष्ट्र की सेवा में निरंतर शक्ति और सफलता की शुभकामनाएँ।”

@narendramodi @PMOIndia

SevaKaSankalp #25YearsOfSeva #PMModi #NarendraModi

(ट्वीट अंग्रेजी में है, यह उसका अनुवाद है। समाजवाद लंबे समय से अंबानी की तिजोरी में भजन गा रहा है।)

Dhanraj Nathwani's tweet celebrating 25 years of Seva ka Sankalp and Narendra Modi's journey from Gujarat to Prime Minister, with hashtags included in the post.

आपने अखिलेश यादव के प्रिय अघोषित सांसद का ट्वीट देखा. यह ट्वीट उन्होंने मोदी की तारीफ में लिखा है. इसलिए मैं कहता हूं कि बहन जी बीजेपी के साथ रहकर भी इतना नहीं झुकती हैं लेकिन अखिलेश यादव विरोध में रहकर भी भाजपा के साथ ही रहते हैं! -जितेंद्र कुमार (वरिष्ठ पत्रकार)

यूपी में सपा आ रही है। बाबा जा रहे हैं। सपा के राज्यसभा उम्मीदवार, मोदी जी कहने पर बनाए गए हैं। ये बात मैं नामांकन वाले दिन से बता रहा हूं। नथवानी की फेसबुक पोस्ट से अब तो कंफर्म भी हो गया। अमित शाह और बाबा की लड़ाई में, सपा अपनी जीत पक्की कर रही है। -मोहम्मद अनस

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन