Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

अमर उजाला में दो आईएएस अफसरों की प्रेम कहानी पर गॉसिप- ‘प्रेम बढ़ाता सोमरस’

अमर उजाला के लखनऊ संस्करण में दो नौकरशाहों की नज़दीकियों पर छपी गॉसिप टिप्पणी वायरल, X पर यूज़र्स के तंज़, ठहाके और अटकलें।

अमर उजाला में छपी गॉसिप टिप्पणी ‘प्रेम बढ़ाता सोमरस’ की कटिंग

अमर उजाला अख़बार में छपी एक छोटी-सी गॉसिप टिप्पणी इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। ‘प्रेम बढ़ाता सोमरस’ शीर्षक से छपे इस आइटम में दो “ज्ञानी नौकरशाहों” के बीच बढ़ती नज़दीकियों का ज़िक्र किया गया है।

टिप्पणी के मुताबिक़ ये दोनों अधिकारी इन दिनों “प्रेम रस में सराबोर” हैं। अख़बार लिखता है कि इनमें से एक की अपनी पत्नी से नहीं बनती, तो दूसरे की अपने पति से, और शायद इसी वजह से दोनों एक-दूसरे के क़रीब आ गए हैं। कॉलम में यह भी कहा गया है कि दोनों अक्सर सरकारी दौरों के नाम पर दूसरे शहरों में जाते रहते हैं और दफ़्तर में रहते हुए “सोमरस का पान कर शामें खुशनुमा बनाते हैं।” आइटम का अंत इस तंज़ के साथ होता है कि अब यह बात किसी से छिपी नहीं कि दोनों “समझदारी के ऊंचे पायदान” पर हैं।

कटिंग वायरल, अटकलें शुरू

अख़बार ने किसी अधिकारी का नाम नहीं छापा, लेकिन जैसे ही यह कटिंग X (ट्विटर) पर साझा हुई, यूज़र्स अपने-अपने अंदाज़े लगाने लगे। कमेंट सेक्शन में कई लोग इशारों-इशारों में पहचान बताने की कोशिश करते दिखे। मामला इतना बढ़ा कि पोस्ट साझा करने वाले वरिष्ठ पत्रकार संजय त्रिपाठी को एक जवाब में सफ़ाई देनी पड़ी कि नाम उन्होंने नहीं, बल्कि लोगों ने अपनी ओर से जोड़े हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने तो श्रीकृष्ण और अर्जुन के संवाद से एक शब्द भर लिया था।

अमर उजाला की कटिंग पर X पर संजय त्रिपाठी और अमित सिंह के ट्वीट का स्क्रीनशॉट

इस पर एक यूज़र ने चुटकी लेते हुए लिखा कि शब्दों को इस तरह साधना कि सब कुछ कह भी दिया जाए और ज़रूरत पड़ने पर हर बात से अलग भी हुआ जा सके, अपने-आप में एक विशिष्ट बौद्धिक कला है।

तंज़, ठहाके और नाराज़गी

ज़्यादातर प्रतिक्रियाएं मज़ाकिया अंदाज़ में रहीं। एक यूज़र ने लिखा कि बाक़ी तो अमर उजाला ने “प्रकाश डालकर सब अमर कर दिया।” किसी ने कहा “भाग्य है, लोग जल रहे हैं,” तो किसी ने लिखा “काश ऐसी क़िस्मत होती।” एक अन्य यूज़र की राय थी कि यह तो अब आम बात है।

वहीं कुछ लोगों ने इस पूरे प्रकरण पर नाराज़गी भी जताई। एक यूज़र ने मीडिया और अफ़सरशाही दोनों पर निशाना साधते हुए लिखा कि अधिकारियों की परिक्रमा करने और रात तक कहानियां सुनाने वाले पत्रकारों को जनता की समस्याओं पर गंभीरता से बात करने की फ़ुर्सत कहां है।

फ़िलहाल अख़बार की ओर से इस टिप्पणी पर कोई अतिरिक्त जानकारी सामने नहीं आई है और दोनों अधिकारियों की पहचान को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बातें महज़ अटकलें हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास