Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

‘आज की ख़बर’ का नया अध्याय फिल्म सिटी, नोएडा से शुरू

17 नवंबर 2021 को जिस जगह से न्यूज़ इंडिया को रीलॉन्च किया गया था, उसी जगह, नोएडा फिल्म सिटी के वास्मे हाउस से अब न्यूज़ चैनल ‘आज की ख़बर’ की शुरुआत होने जा रही है।

नोएडा फिल्म सिटी में आज की ख़बर चैनल के दफ्तर की छत पर होर्डिंग लगाने की तैयारी

जहाँ से एक कहानी शुरू हुई थी, वहीं से नई कहानी की शुरुआत

नोएडा, 21 नवंबर 2026: 17 नवंबर 2021 को जिस जगह से न्यूज़ इंडिया को रीलॉन्च किया गया था, उसी ऐतिहासिक जगह से अब एक नई पारी की शुरुआत होने जा रही है। ईश्वर की कृपा और दर्शकों के आशीर्वाद से न्यूज़ चैनल ‘आज की ख़बर’ अब अपने नए ठिकाने से शुरू होने जा रहा है।

नया पता:
आज की ख़बर
वास्मे हाउस, प्लॉट नंबर 4,
सेक्टर 16ए, फिल्म सिटी, नोएडा

नए ऑफिस का काम शुरू हो चुका है। चैनल की टीम में नई ऊर्जा है और आने वाले दिनों में कुछ नए साथी भी टीम से जुड़ेंगे।

इस अवसर पर चैनल प्रबंधन ने कहा, “17 नवंबर 2021 को इसी जगह से हमने एक शानदार टीम के साथ शुरुआत की थी। कम समय में चैनल ने अपनी अलग पहचान बनाई थी। अब उसी जगह से ‘आज की ख़बर’ की शुरुआत हमारे लिए भावनात्मक भी है और संकल्प से भरी भी। हमारा उद्देश्य साफ़ है – तेज़, सटीक, निष्पक्ष और जनता की खबर।”

‘आज की ख़बर’ का फोकस उत्तर प्रदेश सहित देश-दुनिया की हर बड़ी खबर, ग्राउंड रिपोर्टिंग और आम आदमी के मुद्दों पर होगा। चैनल जल्द ही अपने नए स्टूडियो से प्रसारण शुरू करेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास