Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

हिमांशु सिंह ने अमर उजाला डिजिटल को कहा अलविदा, अब दैनिक भास्कर के साथ शुरू की नई पारी

पत्रकार हिमांशु सिंह ने अमर उजाला डिजिटल से अपनी पारी समाप्त कर दैनिक भास्कर डिजिटल के साथ नई शुरुआत की है। उनका मुख्यालय भोपाल रहेगा।

दैनिक भास्कर के लोगो के सामने पत्रकार हिमांशु सिंह

भोपाल। पत्रकार हिमांशु सिंह ने अमर उजाला डिजिटल से अपनी पारी समाप्त कर अब दैनिक भास्कर डिजिटल के साथ नई शुरुआत की है। उनका मुख्यालय भोपाल रहेगा। हिमांशु को पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन साल का अनुभव है।

हिमांशु इससे पहले राजस्थान पत्रिका के साथ जुड़े थे। यहां उन्होंने डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी खबरें और रिपोर्ट तैयार कीं। इस दौरान उनकी एक प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर लोक निर्माण विभाग (PWD) के 2 अधिकारियों को निलंबित किया गया था। इसके बाद वह अमर उजाला डिजिटल से जुड़े, जहां उन्होंने करीब छह महीने तक काम किया।

अब हिमांशु ने दैनिक भास्कर डिजिटल के साथ अपने करियर की नई पारी शुरू की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपनी नई शुरुआत साझा करते हुए लिखा, ‘नया सफर, नई जिम्मेदारियां और कुछ बेहतर करने का जुनून। दैनिक भास्कर के साथ अब एक नई पारी की शुरुआत… सच्ची बात, बेधड़क।’

हिमांशु की इस नई शुरुआत को लेकर पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास