Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला हल्द्वानी के संपादक पद से संजय देव हटे, प्रकाश भट्ट को मिली जिम्मेदारी

देहरादून। अमर उजाला में अंदरूनी राजनीति चरम पर है। इसी राजनीति का शिकार हुए हैं हल्द्वानी यूनिट के संपादक संजय कुमार देव। उन्हें संपादक की जिम्मेदारी से मुक्त किया है। वे पहले की तरह सिर्फ अमर उजाला फाउंडेशन का काम देखेंगे। अभी तक उनके पास फाउंडेशन के अलावा हल्द्वानी यूनिट की अतिरिक्त जिम्मेदारी थी। संजय देव की जगह लेंगे प्रकाश भट्ट। प्रकाश इस यूनिट में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और अब संपादक पद की जिम्मेदारी दे दी गयी है। संजय देव विनम्र और सुलझे पत्रकार माने जाते हैं। चर्चा है कि नए संपादक कुछ पत्रकारों के कामकाज / दायित्वों में फेरबदल कर सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन