Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अनिल, बिनॉय, रंजीता, नाज़िम, अरुण मोदी और ज्ञानदीप पांडेय के बारे में सूचनाएं

अनिल सिंघवी को जी मीडिया के बिजनेस चैनल ‘जी बिजनेस’ का मैनेजिंग एडिटर नियुक्त किया गया है. वे जी न्यूज के एडिटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी को रिपोर्ट करेंगे. ‘जी बिजनेस’ में मिहिर भट्ट को डिजिटल कंटेंट की जिम्मेदारी दी गई है, साथ ही वे चैनल के ओवरआल ग्रोथ के लिए भी काम करेंगे. अनिल सिंघवी 13 वर्षों से सीएनबीसी आवाज में थे और इन दिनों एक्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में सेवाएं दे रहे थे.

नेटवर्क18 ने सीएनबीसी टीवी-18 की डिजिटल इकाई को जल्द लांच करने की घोषणा की है. इसका संपादक बिनॉय प्रभाकर को बनाया गया है. रंजीता सहगल बिजनेस हेड होंगी. बिनॉय पहले ‘द इकनॉमिक टाइम्स’ में सीनियर एडिटर थे. वे इंडियन एक्सप्रेस, टाइम्स ऑफ इंडिया, हिन्दुस्तान टाइम्स में भी काम कर चुके हैं. रंजीता सहगल ‘मनीकंट्रोल’ में काम कर चुकी हैं.

अमर उजाला हल्द्वानी में कार्यरत नाज़िम मिकरानी और अरुण मोदी को प्रमोट कर सीनियर सब एडिटर बनाया गया है. अमर उजाला, देहरादून में तैनात सीनियर रिपोर्टर निशांत खनी का मुरादाबाद तबादला किया गया है।

ज्ञानदीप पांडेय ने माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नोएडा परिसर से 2014 के सत्र में पत्रकारिता में स्नाकोत्तर करने के बाद अमर उजाला चंडीगढ़ और दैनिक जागरण जालंधर में अपनी सेवाएं दीं. अब उन्होंने नई पारी की शुरुआत दैनिक भास्कर पानीपत के साथ की है. ज्ञानदीप यूपी के गोंडा जिले के रहने वाले हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन