Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ईटीवी रिपोर्टर अब मुझे धमकियां दिला रहा है : शादाब

सेवा में
श्रीमान सम्पादक महोदय
भड़ास4मीडिया
आपको अवगत कराना है कि मैं अलीमुद्दीन उर्फ शादाब मोहल्ला मिरधान थाना फरीदपुर जिला बरेली का निवासी हूँ. मेरे व मेरे 4 साथी पत्रकारों पर फरीदपुर थाना में एक फर्जी मुकदमा फरवरी 2018 पंजीकृत हुआ.

महोदय मैं पत्रकारिता करने के साथ साथ एक अस्पताल में भी काम करता हूँ. मुझे जे के न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर अजय शर्मा ने ईटीवी रिपोर्टर हरीश शर्मा से मिलवाया और कहा कि ये आपका मुकदमा खत्म करा देंगे. इसके बदले में सभी 5 लोगों को दस-दस हजार रुपए देने होंगे. मैंने हरीश को 9 हजार रुपये देने के लिए अजय शर्मा को दिए. मेरे अलावा अजय पर भी यह मुकदमा दर्ज है.

हरीश ने मुझसे कहा कि एसएसपी जोगेन्दर से मेरे अच्छे रिश्ते हैं. मैं इस मुकदमे को 10 दिन में खत्म करा दूंगा. पर श्री मान जी 3 महीने बाद भी आज तक न मुकदमा खत्म हुआ न ही मेरे पैसे वापस हुए. मुझसे उल्टे हरीश और अजय शर्मा 10 हजार रुपए की और मांग करने लगे. इन

दोनों से परेशान होकर मैंने इस मामले की शिकायत एसएसपी बरेली से की. एसएसपी बरेली ने इस मामले की जांच एसपी क्राइम रमेश भारतीय को दी. इन्होंने भड़ास पर लिखा है कि मैं फर्जी पत्रकार हूं. महोदय मुझे ओके इंडिया न्यूज़ चैनल ने ऑथिरिटी लेटर दिया है जिसे मैं साथ में सलंग्न कर रहा हूं.

महोदय आपके द्वारा मेरी खबर चलाये जाने के बाद से लगातार मुझे फ़ोन पर धमकियां दी जा रही हैं. अब तक एक दर्जन से ज्यादा धमकियां मिल चुकी हैं. मुझे अपनी जान का खतरा है. फोन नंबर 6395245762 से पत्रकार सुनील सक्सेना ने मुझे जमकर हड़काया और अपनी शिकायत वापस लेने को कहा. साथ ही कहा कि अगर शिकायत वापस नहीं ली तो अंजाम भुगतना होगा.

वहीं फरीदपुर निवासी सोनू अंसारी ने अपने नंबर 08077301252 से कॉल कर कहा- ”भड़ास तुझे बचाने नहीं आएगा, हरीश भाई के खिलाफ जो शिकायत तूने की है उसे वापस ले ले नहीं तो तेरे घर आ कर भड़ास घुसेड़ दूंगा.” इन दोनों की कॉल रिकॉर्डिंग भी मैं आपको भेज रहा हूं.

सर अगर इन लोगों ने मुझसे पैसे नहीं लिये हैं तो मुझ पर लगातार शिकायत वापस लेने का दबाव और देख लेने की धमकी क्यों दी जा रही है. मैं बहुत गरीब परिवार से हूं. मेरी जिले में कोई भी मदद करने को तैयार नहीं है. मेरे साथ कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है.

हरीश ने मेरे ऊपर आरोप लगाया है कि मेरे साथ फरीदपुर थाने में मारपीट हुई है. श्रीमान जी आज तक एक मुकदमे के अलावा कोई भी मुकदमा कहीं भी पंजीकृत नहीं हुआ है. ना ही कहीं कोई मारपीट हुई है. ना मैंने आज तक किसी से किसी भी प्रकार से कोई वसूली की है. मैं इन लोगों से परेशान हो कर एसएसपी महोदय को शिकायत की थी.

श्रीमानजी 15 हजार की तनख्वाह पाने वाला रिपोर्टर बरेली के एक होटल के हजारों रुपए के किराए वाले कमरे में रहता है. आई20 कार से घूमता है. कृपया हरीश शर्मा से पूछने का कष्ट करें कि ये सब पैसा कहां से आता है. बरेली में ईटीवी के नाम से खुलेआम वसूली की जा रही है. मुझे मेरठ से एक साथी ने बताया है कि मेरठ में इनकी एक सट्टेबाज से वसूली की बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था.

महोदय अगर मेरी जान माल को अगर कुछ होता है तो इसके जिमेदार हरीश शर्मा, अजय शर्मा और इनके गैंग के सदस्य जिम्मेदार होंगे. मैं इसकी शिकायत प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से भी करूँगा.

अलीमुद्दीन उर्फ शादाब
मोहल्ला मिरधान
थाना फरीदपुर
जिला बरेली
08279844285


पूरे प्रकरण को समझने के लिए इसे भी पढ़ें :  ‘शादाब नामक कथित रिपोर्टर भड़ास को मोहरा बनाकर मुझे बदनाम कर रहा है’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन