Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज स्टेट चैनल से आउटपुट हेड विजय शुक्ला समेत कइयों का इस्तीफा

न्यूज़ नेशन के रीजनल चैनल ‘न्यूज़ स्टेट’ से खबर आ रही है कि यहां आउटपुट हेड के रूप में कार्यरत विजय शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया है. विजय शुक्ल चैनल लॉन्चिंग के समय से जुड़े हुए थे. कहा जाता है कि अगर न्यूज़ स्टेट आज नंबर 1 चैनल है तो इसमें विजय शुक्ल का बड़ा रोल है. 

बताया जा रहा है कि विजय शुक्ल जल्द ही न्यूज़18 यूपी ज्वाइन करेंगे. वे इससे पहले आजतक न्यूज चैनल में भी काम कर चुके हैं. जिन लोगों ने विजय शुक्ल के अधीन रहकर कार्य किया है उनका कहना है कि विजय शुक्ल मृदु भाषी हैं और कर्मचारियों के प्रति उनका व्यवहार हमेशा दोस्ताना रहा है. वे आफिस में भी हमेशा कूल रहते थे. ऑफिस में विजय शुक्ल किसी से भी ऊंची आवाज में बात नहीं करते.

खबर ये भी है कि सीनियर एंकर अजय झा और मेनका व सीनियर प्रोड्यूसर मनीष सिंह ने भी चैनल को अलविदा कह दिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. मोहन

    June 4, 2018 at 9:04 am

    विजय शंकर शुक्ल का परिचय इतने में समाप्त नही होता विजय जी आकाशवाणी,ईटीवी,न्यूज व रोजना में अपने मेहनत के बल पर मुकाम हासिल किया विजय जी ये सच है कि कभी उची आवाज व कड़े शब्दो के इस्तेमाल नही करते और खबरो के बीच में जीने की उनकी आदत है और अगर कोई खबर न्यूज रुम में आ रही है तो उस खबर को वह खुद अपने तरीके से हैंडल करते रहे है और काम अपने सहयोगियों पर थोपते नही वरन आगे बढ़कर खुद करते है..

  2. बजरंगी यादव

    June 11, 2018 at 3:40 pm

    विजय शुक्ल योग्य, कर्मठ,कर्तव्य निष्ठ ,समर्पित एवं मृदुभाषी मीडिया कर्मी हैं। वे अपना 100% योगदान करते हैं। उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन