Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

देशबंधु अखबार के वाइस प्रेसीडेंट अरूण सिंह ने इस्तीफा दिया

नयी दिल्ली : एनसीआर से प्रकाशित हिंदी दैनिक देशबंधु से वाइस प्रेसीडेंट आपरेशन अरुण कुमार सिंह ने संस्थान से नाता तोड़ लिया है। अरुण ने नोएडा में एक कमर्शियल प्रिंटिंग प्रेस में सीईओ के पद पर ज्वाइन किया है। अरुण ने देशबंधु अखबार के मालिक और समूह सम्पादक राजीव रंजन श्रीवास्तव को शुक्रिया कहा और उन्हें एक शानदार टीम लीडर बताया. अरुण ने संस्थान से किसी तरह की खटपट की अफवाहों से इनकार किया और इसे कुछ भ्रमित लोगों की साजिश करार दिया.

ज्ञात हो कि पिछले साल नेशनल दुनिया से इस्तीफा देकर अरुण कुमार सिंह ने देशबंधु अखबार ज्वाइन किया था. अरुण दैनिक जागरण में वरिष्ठ पद पर काम कर चुके हैं और अपनी प्रबंधकीय क्षमता का लोहा मनवा चुके हैं. दैनिक जागरण से इस्तीफा देने के बाद अरुण नेशनल दुनिया में वरिष्ठ पद पर आये थे. नेशनल दुनिया की खराब आर्थिक स्थिति और डगमगाती नैया के कारण उन्हें वहां काम करने का मौका नहीं मिला तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया. अब अरुण जिस प्रिंटिंग समूह के हिस्से बने हैं, वह प्रिंटिंग इंडस्ट्री में नया नया उतरा है और अरुण को बड़े पद पैकेज पर अपने यहां ले आया है.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. anil ggupta

    February 6, 2015 at 1:08 pm

    अरुण जी को नये assignment के लिये शुभकामनायें और बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन