Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पान वाले से पैसे की उगाही कर रहे पत्रकार और पुलिस को जेल

बिलासपुर : शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर पान दुकान संचालक से मारपीट करने वाले आरक्षक और पत्रकार के ऊपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया. हेमू नगर में रहने वाले राजेश पाठक जो रेलवे सायकल स्टेण्ड के सामने स्थित मुल्कराज होटल के बाजू में पान दुकान का संचालन करते हैं, कल रात 12 बजे अपनी दुकान में बैठे हुए थे. तभी आरक्षक सुनिल जांगड़े और पत्रकार राकेश खरे शराब के नशे में पान दुकान पहुंचे. उन्होंने पहले पान बन्धवाया और पाउच लिया. उसके बाद पान दुकान संचालक से शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगे.

जब पान दुकान संचालक ने पैसा देने से इंकार किया तब आरक्षक श्री जांगड़े और पत्रकार राकेश खरे ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. इस घटना की सूचना पान दुकान संचालक श्री पाठक ने तोरवा पुलिस को दी. प्रधान आरक्षक सहेत्तर कुर्रे दो जवानों के साथ वहां पहुंचकर आरक्षक और पत्रकार को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों आरोपियों ने हवालदार के साथ गाली गलौज करते हुए उसके साथ धक्का-मुक्की की. हवलदार श्री कुर्रे ने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी. उसके बाद आरक्षक सुनिल जांगड़े और पत्रकार राकेश खरे के खिलाफ पान दुकान संचालक राजेश पाठक की रिर्पोट पर धारा 294, 506,323,327 और शासकीय कार्य में बाधा डालने के धारा 186, 353, 254, 34 के तहत अपराध दर्ज करने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन