Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ओंकारेश्वर पांडेय की नई पारी, विनीत की वापसी, लोकेश और प्रसून का काम बदला, अर्जुन बिष्ट का इस्तीफा

वरिष्ठ पत्रकार ओंकारेश्वर पांडेय ने नई पारी की शुरुआत हिंदी दैनिक सन स्टार के साथ की है. इस बारे में उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर लिखकर अपने परिचितों मित्रों को सूचित किया है.

वरिष्ठ पत्रकार ओंकारेश्वर पांडेय ने नई पारी की शुरुआत हिंदी दैनिक सन स्टार के साथ की है. इस बारे में उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर लिखकर अपने परिचितों मित्रों को सूचित किया है.

दैनिक जागरण बरेली में ज्ञानेंद्र सिंह के सिटी चीफ बनते ही विनीत सिंह की वापसी हो गई. विनीत से एक माह पहले इस्तीफा ले लिया गया था. दैनिक जागरण पीलीभीत और बदायूं के इंचार्ज बदल दिए गए हैं. बदायूं से लोकेश प्रताप सिंह को पीलीभीत भेजा गया है तो पीलीभीत से प्रसून शुक्ला को बदायूं भेजा गया है.

सहारा छोड़कर जाने वालो का सिसिला थामने का नाम नही ले रहा है. नोएडा से खबर है की अर्जुन सिंह बिष्ट ने सहारा को बेसहारा कर दिया. श्री बिष्ट राष्ट्रीय सहारा देहरादून के लांचिंग से जुड़े हुए थे. यहां से वे सेंट्रल डेस्क पर गये थे. श्री बिष्ट के अमर उजाला नोएडा में जाने की चर्चा है. पिछले माह अनिल सिंह पंवार ने सहारा छोड़ा था. इससे पहले नीलकंठ भट्ट, कमलेश भट्ट, आभा शर्मा, अजीत सिंह ने सहारा छोड़ा था. इन दिनों हर यूनिट से कई लोग वेतन न मिलने के कारण लम्बे अवकाश पर हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. ek karmaree

    February 18, 2015 at 5:39 pm

    Arjun siNigh bisht dehradun me kaam kar rahe haven jinhone isteefa diya hai ve arjun raavat hai . baakee jaankaare jaankaaree sahee hai …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन