Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आगरा के वरिष्ठ पत्रकार देवकी नंदन पाराशर का निधन, खंडवा के पत्रकार को धमकी

आगरा से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार देवकी नंदन पाराशर का निधन हो गया। उनका दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पीटल में इलाज चल रहा था। देवकी नंदन पाराशर आजादी के समय से दैनिक सैनिक समाचार पत्र से जुड़े रहे और अंत में वह उसके चीफ एडीटर के पद पर भी रहे। वह सैनिक ट्रस्ट के मैनेजमेंट ट्रस्टी भी थे। इसके अलावा देवकी नंदन पाराशर जिला सहकारी बैंक में सचिव पद कार्यरत भी रहे। उनका जन्म बाह तहसील के बसई अरेला गांव में हुआ। इनकी शिक्षा दीक्षा होलीपुरा इंटर कॉलेज, आरबीएस कॉलेज और वकालत की डिग्री आगरा कॉलेज से सम्पन्न हुई। वह अपने पीछे पुत्र रघुनंदन पाराशर और तीन पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं।

मध्य प्रदेश के खंडवा से खबर है कि हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार मंसूरी को एक खबर प्रकाशित करने के मामले में गंज बाजार निवासी अकरम चौहान, असलम चौहान, आजम चौहान सभी पिता कासम चौहान द्वारा 20 फरवरी शाम को कहारवाड़ी चौराहे पर जान से मारने की धमकियां दी गईं. पत्रकार मंसूरी को खंडवा छोड़ देने की चेतावनी दी गई. इन असामाजिक तत्वों पर पूर्व में भी कुछ मामले शहर के थानों में दर्ज हैं.  इन्हीं लोगों ने कुछ ही दिनों पूर्व बजरंग चौक पर आरटीआई कार्यकर्ता को बेहरहमी से मारा था एवं उसे घायल किया था. इन असामाजिक तत्वों की शिकायत पत्रकार मंसूरी द्वारा महानिरीक्षक इंदौर रेंज, पुलिस अधीक्षक खंडवा तथा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली से की गई. पत्रकार मंसूरी एवं उनके परिवार की सुरक्षा मांगी गई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन