Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

‘मीडिया समाचार’ के संपादक पवन कुमार दुबे का निधन

मुंबई : ‘मीडिया समाचार’ के संपादक और इंडियन प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन कुमार दुबे का रविवार को देहांत हो गया। वे लगभग 50 वर्ष के थे। सुबह उनके सीने में दर्द उठा। पत्नी ने उन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। दोपहर में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसी दिन शाम को उनके परिजनों, पत्रकार मित्रों ने अंधेरी के पारसी वाड़ा श्मशान स्थल पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर फैल गई।

पवन कुमार दुबे पिछले एक दशक से हिंदी साप्ताहिक ‘मीडिया समाचार’ का प्रकाशन कर रहे थे। उन्होंने पत्रकारों को संगठित करने के लिए इंडियन प्रेस एसोसिएशन की भी स्थापना की थी और पत्रकारों के हितों में कार्य करने के लिए लगातार प्रयासरत थे। पत्रकारिता कोश के संपादक आफताब आलम, सहायक संपादक राजेश विक्रांत, मीडिया समाचार व एसोसिएशन के डॉ. विनोद सागर, अनिल सालगांवकर, किरण भंडारी, रतनलाल बेहवाल, सतीश गुप्ता, सुहैल चौरसिया, अब्रार अहमद, अंतिम पर्याय समाचारपत्र के सहायक संपादक अजय त्रिपाठी, हमलोग संस्था की संयोजक लक्ष्मी यादव आदि ने निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन