Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला : संपादक द्वय शरद मौर्य और नीरजकांत राही का क्या हुआ?

अमर उजाला के संपादकों के तबादलों के क्रम में दो लोगों के बारे में कोई नई जानकारी नहीं हैं. ये हैं अमर उजाला गोरखपुर के संपादक रहे शरद मौर्य और दूसरे हैं अमर उजाला, आगरा के संपादक रहे नीरजकांत राही. गोरखपुर में हरिश्चंद्र सिंह को संपादक बनाया गया और आगरा में विनोद पुरोहित को कमान सौंपी गई है.

इस तरह इन दोनों जगहों पर संपादक के रूप में कार्यरत शरद मौर्य और नीरजकांत राही के बारे में पता नहीं चल सका है कि इनका क्या हुआ. सूत्रों का कहना है कि शरद मौर्य को प्रतीक्षारत रखा गया है. उन्हें भविष्य में कोई जिम्मेदारी दी जा सकती है या नोएडा बुलाया जा सकता है.

नीरजकांत राही के बारे में बताया जाता है कि इनका रिटायरमेंट हो चुका था और ये एक्सटेंशन पर चल रहे थे. अमर उजाला प्रबंधन ने राही जी को एक तरह से कार्यमुक्त कर दिया है और उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

किन किन संपादकों का हुआ तबादला, जानने के लिए नीचे दिए शीर्षकों पर क्लिक करें-

अमर उजाला : संजय अभिज्ञान बने देहरादून के संपादक, विनोद पुरोहित आगरा पहुंचे


अमर उजाला : राजेंद्र त्रिपाठी बने मेरठ के संपादक, वीरेंद्र आर्या बनारस की कमान संभालेंगे


अमर उजाला : हरिश्चंद्र सिंह गोरखपुर और राजीव सिंह लखनऊ के संपादक बने


अमर उजाला में कई संपादकों के तबादले की चर्चा, लगता है पूरा घर बदल डालेंगे राजुल माहेश्वरी!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन