Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

एजेंटों-विक्रेताओं की हड़ताल से दैनिक भास्कर की 40 हजार कापियां रद्दी हो गईं, देखें तस्वीरें

राजस्थान के कोटा शहर में दैनिक भास्कर प्रबंधन की गुंडागर्दी के खिलाफ एजेंट-विक्रेता हड़ताल पर… राजस्थान के कोटा शहर में दैनिक भास्कर के अधिकारियों की तानाशाही के खिलाफ अखबार विक्रेताओं और एजेंटों ने हड़ताल कर दिया. वे अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं.

धरने से पहले अखबार विक्रेताओं-एजेंटों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया. अखबार विक्रेताओं और एजेंटों का कहना है कि दैनिक भास्कर के मैनेजरों की तरफ से उन्हें जबरदस्ती बढ़ाकर कापियां दी जाती हैं. इस प्रथा को बंद किया जाए क्योंकि इससे अखबार विक्रेता की जेब कटती है.

अखबार विक्रेताओं ने दैनिक भास्कर से आर्थिक शोषण बंद करने की मांग की है. साथ ही एजेंटों के साथ आए दिन होने वाली मारपीट और दुर्व्यवहार को भी तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की है. अखबार विक्रेताओं का कहना है कि मान-सम्मान और जीवन से जुड़े इन मुद्दों का जब तक समाधान नहीं होता है, दैनिक भास्कर का वितरण कोटा शहर में नहीं होगा. सारे एजेंट एकजुट होकर अखबार का बहिष्कार करेंगे. यह आंदोलन अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा.

न्यूज़ पेपर एजेंट एसोसिएशन, कोटा नगर, कोटा के बैनर तले चल रहे धरने में पूरे जिले के एजेंट इकट्ठा हुए. बताया जाता है कि इस हड़ताल के कारण आज कोटा शहर में दैनिक भास्कर की चालीस हजार प्रतियां नहीं बंटी.

सभी वितरक बंधुओं का एक तरफ से मांग है कि जबरदस्ती बढ़ाकर दी जाने वाली कॉपियां कम करते हुए आर्थिक शोषण बंद किया जाए और एजेंटों के साथ आए दिन होने वाली मारपीट-दुर्व्यवहार को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए. जब तक इसका समाधान नहीं होता है दैनिक भास्कर का कोटा शहर के एजेंटों द्वारा बहिष्कार जारी रहेगा और अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी.

देखें तस्वीरें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Viraj

    December 7, 2019 at 10:04 pm

    Whatsapp sharing option not working

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन