Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

यूपी में एक टीवी पत्रकार ने दूसरे को करा दिया गिरफ्तार

एबीपी न्यूज रिपोर्टर द्वारा दर्ज कराए गए एफआईआर में पत्रकार नवजीत गिरफ्तार… ब्रजेंद्र राजपूत ने नवजीत सिंह के खिलाफ दर्ज कराया था एफआईआर… महोबा पुलिस ने किया गिरफ्तार… एबीपी गंगा में चली खबर…

महोबा से सूचना मिली है कि टीवी पत्रकार नवजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नवजीत के खिलाफ एबीपी गंगा के पत्रकार ने महोबा कोतवाली में आईपीसी की धारा 419 और आईटी एक्ट की धारा 66D में मुकद्दमा दर्ज कराया है. महोबा में एबीपी न्यूज के रिपोर्टर ब्रजेन्द्र सिंह राजपूत हैं. मुकद्दमा दर्ज होने के बाद महोबा पुलिस ने उरई में छापा मारकर टीवी पत्रकार नवजीत को गिरफ्तार कर लिया है.

महोबा के रहने वाले एबीपी न्यूज के संवाददाता ब्रजेन्द्र सिंह राजपूत ने महोबा कोतवाली में मुकद्दमा लिखाया है कि नवजीत पुत्र हरजीत निवासी सिंधी कालोनी स्टेशन रोड उरई जिला जालौन ने कूट रचित तरीके से उन्हें बदनाम करने की नीयत से व्हाट्सएप पर फर्जी शिकायत कर बदनाम करने का प्रयास किया. साथ ही एक मेल आईडी भी फर्जी बनाई, जिसकी रिकवरी उसने अपनी मेल आईडी से की. यह काम वह लगातार कर रहा था.

इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. बताया जाता है कि नवजीत सिंह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है. उरई में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में तथा एक डॉक्टर के साथ मारपीट करने का मामला भी दर्ज हुआ. इसमें वह कई महीने तक फरार रहा. नवजीत पर फर्जी तरीके से खुद को बडे़ चैनलों का रिपोर्टर बताने का भी आरोप है. बताया जाता है कि नवजीत न्यूज़ नेशन चैनल में चंद्रशेखर राजपूत के नाम से काम कर रहा है. वह अपने आपको बुंदेलखंड का ब्यूरो भी बताता है जो कि वह है नहीं.

नवजीत के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद महोबा पुलिस ने उरई में छापा मारकर नवजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया. इस प्रकरण की खबर एबीपी गंगा में भी चली है.

एबीपी गंगा के पोर्टल व चैनल पर चली खबर इस प्रकार है-

जालौन से फर्जी पत्रकार नवजीत सिंह गिरफ्तार, खुद को ब्यूरो चीफ बताता था

Updated 17 Feb 2020 10:39 PM

जालौन में चैनलों के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले फर्जी पत्रकार नवजीत सिंह को…महोबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है…नवजीत सिंह एक न्यूज चैनल के नाम से उगाही कर रहा था…उसके खिलाफ महोबा के एक रिपोर्टर ने FIR दर्ज कराई थी…नवजीत सिंह खुद को एक निजी चैनल का बुंदेलखंड ब्यूरो चीफ भी बताता था…महोबा पुलिस ने उसे उरई से गिरफ्तार है…

संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.abpganga.com/news/fake-journalist-arrested-from-jalaun-45252


नवजीत का पक्ष पढ़ें-

एबीपी गंगा ने मेरी गिरफ्तारी की झूठी खबर चलाई : पत्रकार नवजीत सिंह

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन