Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पत्रिका समूह के परिसर में तेज म्यूजिक बजने पर पुलिस ने बोला धावा!

अखबार वाले खुद को नियम कानूनों से उपर मानते हैं. कभी दैनिक जागरण के मालिकों की कानपुर में एक आईपीएस अधिकारी ने बैंड बजाई थी, तेज म्यूजिक बजाने व अवैध तरीके से देर रात पार्टी करने के जुर्म में. अबकी राजस्थान पत्रिका ग्रुप के कैंपस में ऐसी ही पार्टी व तेज म्यूजिक बजाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है.

पत्रिका समूह ने इस कांड की खबर को जोरशोर से छापा है और इसे अभिव्यक्ति की आजादी से जोड़कर देखा है. म्यूजिक बजने की शिकायत को छोटा मामला बताया है. खुद पर कार्रवाई होने के बाद दूसरों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती टाइप कुतर्क पेश किया है.

पर जयपुर की जनता खुश है. आप अखबार मालिक हैं तो आप पर कानून पालन की ज्यादा जिम्मेदारी है. आप देर रात तक अवैध तरीके से पार्टी करेंगे और तेज म्यूजिक बजाएंगे तो इसे रोकने की जिम्मेदारी पुलिस की है.

हां, आप वो सब बातें कह गिना सकते हैं कि महिला पुलिसकर्मी क्यों नहीं थे साथ में, सर्च वारंट क्यों नहीं लिया… आदि आदि… पर ये सच है कि कभी कभी ऊंट पहाड़ के नीचे आता है. पत्रिका ग्रुप को चाहिए कि सर्च वारंट न होने व महिला पुलिसकर्मी न होने जैसे मुद्दों को लेकर कोर्ट में जाएं पर ये भी याद रखें कि आइंदा वे देर रात तेज म्यूजिक न बजाएं… क्योंकि कानून तो कानून होता है भाई जी, जो सबके लिए बराबर होता है….

देखें पत्रिका अखबार में क्या खबर छपी है….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Kamal

    March 8, 2020 at 10:39 pm

    Ghamand mai choor hai patrika aur gulab kothari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन