Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अमेठी में एक और पत्रकार पर हुआ जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के उत्तर पश्चिमी छोर पर बसे शुकुलबाजार के तेजतर्रार और संघर्षशील पत्रकार साथी सुरजीत यादव पर दबंग ग्राम प्रधान भगौती प्रसाद दूबे और परिजनों ने गांव में ही प्राणघातक हमला बोल दिया। दबंगों ने पत्रकार परिवार को गांव में घेरकर जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि पत्रकार सुरजीत अपनी ग्राम पंचायत में हो रही मनमानी और लूट खसोट की पोल खोलते रहते थे। सुरजीत गांव प्रधान की आंख में चुभने लगे।

इसके पहले अमर उजाला के संजय सिंह पर भी दबंगों ने जानलेवा हमला किया था। इसमें संजय गंभीर रूप से घायल हुए थे। हमले के आरोपी आजतक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उपजा ने इन घटनाओं की निन्दा की और हमला करने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन