Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अगर आप सक्षम हैं तो अपने घर के आगे ‘Free Food मुफ्त भोजन’ का बोर्ड लगा दें!

Ravish Kumar : बिहार के बेगूसराय के आकोपुर के सुरेंद्र शर्मा जी को बधाई। अपने साथ काम करने वाले दैनिक मज़दूरों को अनाज दिया है। इसमें नमक, तेल, आलू, बड़ी, आटा, चावल, दाल और सोयाबीन है।

दूसरी तस्वीर देहरादून के सरफराज की है। अपने घर के बाहर दिहाड़ी मज़दूरों के लिए मुफ़्त भोजन का बोर्ड लगा दिया। उनके साथ छात्र भी खान आए। सरफराज़ खुद मज़दूरी करते थे। अब निर्यातक हैं। खाने के पैकेट में सोयाबीन या मटर या चना बिरियानी दे रहे हैं। जो आ रहा है ओवन में गर्म करके दे रहे हैं।

सरफराज़ ने खाते हुओं की तस्वीर नहीं भेजी कहा कि उनका स्वाभिमान आहत होगा। मैंने भी ज़ोर नहीं दिया क्योंकि बात ठीक थी। दोनों पति पत्नी कंस्ट्रक्शन मज़दूरों को खाना बाँटने गए हैं।

सरफराज हसन और सुरेंद्र शर्मा को बधाई।

एनडीटीवी के संपादक रवीश कुमार की एफबी वॉल से.


इन्हें भी पढ़ें-

एक वरिष्ठ पत्रकार जब अपने आसपास की झुग्गियों में पहुंचे तो ये हाल दिखा! देखें वीडियो

लॉक डाउन के चलते मुंबई में फंसे RSS से जुड़े एक बनारसी पत्रकार की पीएम के नाम लिखी चिट्ठी पढ़िए

क्या योगीजी कानून के ऊपर हैं?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन