Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लॉक डाउन के चलते मुंबई में फंसे RSS से जुड़े एक बनारसी पत्रकार की पीएम के नाम लिखी चिट्ठी पढ़िए

‘मुस्लभयथरथरोग’

ये संघ वाले अपने आदमियों में मुसलमान फैक्टर इतना घुसेड़ देते हैं कि ताउम्र इनका बंदा ‘मुस्लभयथरथरोग’ से पीड़ित रहता है. देखिए जरा इस चिट्ठी को. सब कुछ ठीक लिखा है. आप संकट में हैं. प्रधानमंत्री जी आपको मदद दें-दिलाएं. जो मित्र इसे देख पढ़ रहे हों, वो भी मदद कर दें. पर आपने पत्र में ये क्या घुसेड़ दिया कि आपकी इसलिए भी फट रही है क्योंकि आप जहां आश्रय पाए हुए हैं वहां के ठीक बगल में मुस्लिम बहुल बस्ती है?

हम सबकी संवेदना इस बुजुर्ग संघी पत्रकार के साथ है. उन्हें जल्द से जल्द मदद मिले, ये कामना करता हूं. ये उम्मीद भी करता हूं कि जल्द ही वे अपने ‘मुस्लभयथरथरोग’ का इलाज करा लेंगे. भारत का मुसलमान किसी हिंदू से ज्यादा ही देशभक्त निकलेगा. गुंडे लफंगे बदमाश अपढ़ कठमुल्ला पोंगापंडित तो हर तरफ ही हैं.

-यशवंत, एडिटर, भड़ास4मीडिया

ये है पत्र-


दिनांक:- 25 मार्च, 2020
सेवा में
श्रीमॉन, प्रधानमंत्री जी
भारत सरकार नई दिल्ली
विषय:- वाराणसी निवासी पत्रकार के परिजनों समेत मुम्बई में फंसने व मदद की गुहार के संदर्भ में

आदरणीय
श्रद्धेय प्रधानमंत्री जी
सादर प्रणाम

सविनय निवेदन है कि प्रार्थी पत्रकार होने के साथ-साथ आरएसएस काशी के कपिल नगर का बौद्धिक प्रमुख है। इस वक्त हमलोग घोर मुसीबत झेल रहे। महोदय बताना चाहूंगा कि मैं डाक्टर लोकनाथ अपने इंजीनियर बेटे अभिषेक संग विस्तारा की फ्लाइट संख्या यूके 622 से बीते 16 मार्च को वाराणसी से मुम्बई आया था, वापसी की ट्रेन 22की रात थी।

बता दूं कि वापस जाने के लिए हमलोग मुम्बई (कुर्ला ) स्टेशन पंहुचे। ट्रेन नम्बर 13202 एलटीटी-पटना एक्सप्रेस से हमलोगों के काशी वापसी का टिकट (एसी थर्ड) से कन्फर्म था। अचानक पता चला कि उक्त ट्रेन समेत सभी ट्रेन, फ्लाईट कैंसिल हो गई है।

महोदय अब हम लोग मुम्बई में ही फंस कर बेहद दुःखी व परेशान है। फ़िलहाल हमलोग बांद्रा ईस्ट, महाराष्ट्र नगर स्थित सन्त ज्ञानेश्वर नगर (भारत नगर रोड) मुम्बई 400051 टाइटेनिक बिल्डिंग के समीप स्थित (साईं मंदिर) के पुजारी श्री बाल जी पांडेय के कमरे पर रुके हैं जो बेहद तंग गली में है और यह मुस्लिम बहुल इलाका है।

सर विधि का विधान कहूँ या संयोग उधर मेरा बड़ा बेटा आशुतोष जो दिल्ली हवाई अड्डे पर मनी एक्सचेंज कम्पनी में कार्यरत है, होली की छुट्टी पर घर आया था। वह जानता था कि पिता जी व छोटा भाई मुम्बई से घर 22 को आ ही जायेंगे। इसीलिए वह फोन पर बात कर ड्यूटी ज्वाइन करने इसी 21 मार्च को वापस घर से दिल्ली चला गया।

लॉक डाउन के चलते वह भी अब ग्राम बरौला नोयडा सेक्टर 49 नियर गौरी शंकर मंदिर में ही फंस चुका है। विकट स्थिति के कारण यहाँ हम लोग दुःखी हैं तो वहीं आशापुर न्यू कालोनी, (सारनाथ,) वाराणसी स्थित हमारे आवास पर मेरी पत्नी व बहू अकेले परेशान हैं। प्लीज मुम्बई से वापस काशी आने में हमलोगों की मदद कीजिये, इसके लिए आजीवन आभारी रहूँगा।

यहाँ पास का पैसा भी लगभग खत्म हो गया है। बद से बदतर होती जा रही। डर लग रहा यदि तबियत खराब हुई तो कैसे क्या होगा। प्लीज मदद कीजिये।

प्रार्थी

डॉक्टर लोकनाथ पांडेय

उप सम्पादक, काशीवार्ता, नदेसर

आवास:- न्यू कालोनी आशापुर, सारनाथ, वाराणसी।

मोबाईल नम्बर 9415624287

बेटे अभिषेक का मोबाईल नम्बर 9580360354

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन