Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मुंबई की महिला पत्रकारों ने बनाया ‘वूमेन्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन’

मुंबई से खबर है कि यहां की कुछ महिला पत्रकारों ने अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए ‘वूमेन्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन’ की स्थापना की है. संस्था का सचिव पूनम अपराज को बनाया गया. दोपहर का सामना अखबार की पत्रकार मनीषा गुरव को संस्था अध्यक्ष चुना गया है. बीते 26 जून को संस्था का पंजीकरण करा लिया गया. संस्था की मुख्य कार्यकारिणी समिति में भाग्यश्री फोड़कर, ऋजुता लुकतुके, ममता पड़िया, प्रतिमा जायसवाल, सरिता शुक्ला को शामिल किया गया है.

वरिष्ठ पत्रकार एवं दोपहर का सामना अखबार के कार्यकारी सम्पादक प्रेम शुक्ल को संस्था का सलाहकार नियुक्त किया गया है. मीडिया प्रभारी के तौर पर नवभारत के उपसंपादक श्रीश उपाध्याय की नियुक्ति की गई है. मनीषा गुरव ने बताया कि देश भर की महिला पत्रकारों को संस्था से जोड़ने की कोशिश की जायेगी. संस्था महिला पत्रकारों की परेशानियों से जुड़े मुद्दों पर संघर्षरत रहेगी. ज्ञात हो कि एक दिन में ही ढाई सौ महिला पत्रकारों ने इस संस्था की सदस्यता प्राप्त की है. संस्था से जुड़ने के लिए महिला पत्रकार इन नंबरों 09987549093, 09821603821 और 09702925801 पर संपर्क कर सकती हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन