Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में खुला एफआईआर लाइव डाट कॉम का आफिस

हिमाचल प्रदेश में एक नया न्यूज पोर्टल खुलने जा रहा है। इसका  नाम काफी आकर्षक रखा गया है। यह है एफआईआरलाइव डाट काम (www.firlive.com)। इस न्यूज पोर्टल का हैड आफिस डिपो बाजार धर्मशाला में खोला गया है। इसे एक वरिष्ठ पत्रकार ने शुरू किया है। इस पोर्टल के अलावा एफआईआर नाम से ही एक साप्ताहिक टेबुलाएड अखबार भी निकालने की तैयारी है। 

एफआईआर यानि फस्र्ट इन्फारमेशन रिपोर्टिंग मीडिया ग्रुप की सह प्रभारी सुनीता ने बताया कि अभी न्यूज पोर्टल के जरिये हिमाचल व आसपास के प्रदेशों के मोबाइल/इंटरनेट यूजर्स को जोड़ा जाएगा। एफआईआर लाइव डाटकाम की प्रोफेशनल वेबसाइट लगभग तैयार हो चुकी है और एक-दो दिन में इसे लाइव कर दिया जाएगा। साथ ही इसका फेसबुक पेज भी एफआरआर लाइव डाट विकली(https://www.facebook.com/firlive.weekly) के नाम से उपलब्ध है। इस पेज पर ट्रायल के तौर पर खबरें प्रसारित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इसमें अच्छा खासा रिस्पोंस मिला है। धर्मशाला में हुए फर्जी गैंगरेप व अन्य उपयोगी खबरों को प्रमुखता से उठाने पर चौकाने वाला रिस्पांस मिला है। इस पेज की पोस्ट रिच संख्या पचास हजार के पार हो चुकी है। 

सुनीता ने बताया कि जल्द ही वेबसाइट के अलावा वेबपेज पर नियमित खबरों को प्रसारण शुरु कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्था प्रदेश में ऐसा साप्ताहिक समाचार पत्र लाने की तैयारी में है, जो बाकी सब से हट कर कांटेंट पेश करेगा। फिलहाल वेबपेज के जरिये हिमाचल के लोगों की नब्ज टटोली जाएगी। 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन