Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बनारस के पत्रकारपुरम में एंटीजन जांच, तीन पॉजीटिव मिले

राकेश चतुर्वेदी के परिजनों को 50 लाख देने की मांग

वाराणसी। कोरोना के चलते जान गंवाने वाले वरिष्ठ पत्रकार राकेश चतुर्वेदी के परिजनों को पचास लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने की काशी पत्रकार संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है। साथ ही आरोप लगाया है कि अखबार प्रबंधन की लापरवाही के चलते राकेश चतुर्वेदी की जान गयी है। लिहाजा पूरे मामले की जांच करा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

प्रधानमंत्री, मुख्य मंत्री व प्रेस काउंसिल को भेजे गये पत्र में संघ के अघ्यक्ष राजनाथ तिवारी व मनोज श्रीवास्तव ने कहा है कि श्री चतुर्वेदी कई दिनों से बुखार से पीडित थे, बावजूद इसके उनसे अस्पताल में भर्ती होने से एक दिन पूर्व तक काम लिया जाता रहा। नतीजा रहा कि उनकी जान चली गई।

वर्क फ्राम होम व कोरोना से बचाव के समुचित प्रबंध अखबार के दफ्तर में न होने का ही नतीजा है कि उनके कई सहकर्मी और उनके परिजन भी कोरोना की चपेट में आ चुके है। ऐसे में दोषियो के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। पत्र में यह भी कहा गया है कि बनारस के कई अन्य मीडिया संस्थानो की भी यही स्थिति है। ऐसे में इन संस्थानो की भी जांच जरूरी है कि वहां कोरोना से बचाव के प्रबंध है या नहीं।

पत्रकारपुरम में एंटीजन जांच, तीन पॉजीटिव मिले

वरिष्ठ पत्रकार राकेश चतुर्वेदी की गुरुवार को कोरोना से हुई मौत की घटना के मद्देनजर काशी पत्रकार संघ व पत्रकारपुरम विकास समिति की पहल पर आज पत्रकारपुरम में “कोविड’ जांच शिविर लगाया गया। इसमें मीडियाकर्मियों और उनके परिजनो की एंटीजन जांच की गई। लगभग सौ लोगों की हुई जांच में कुल तीन लोग पाजीटिव मिले। इनमे एक ही परिवार के दो लोग (मां-बेटी) शामिल हैं। जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इस दौरान काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजनाथ तिवारी, महामंत्री मनोज श्रीवास्तव, मंत्री पुरूषोत्तम चतुर्वेदी मौजूद रहे। शिविर के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी वहां पहुंचे और पूरी स्थितियों की जानकारी ली।

शशिकांत सिंह
पत्रकार और मजीठिया क्रांतिकारी
9322411335

दैनिक जागरण वाराणसी में फूटा कोरोना बम, कई दर्जन मीडियाकर्मी पॉजिटिव

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन