Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सेलरी न मिलने से नवतेज के कर्मी फिर आए सड़क पर, देखें वीडियो

-असीम शर्मा

भगोड़ा रोहित तिवाड़ी दिल्ली में भी पत्रकारों की सैलरी खा गया! जयपुर में IBA चैनल से मीडिया की शुरुआत करने वाला रोहित तिवाड़ी दिल्ली में भी खेल कर गया। दिल्ली में नवतेज टीवी नाम से रोहित तिवाड़ी ने एक दुकान खोली और कई पत्रकार साथियों को जोड़ा लेकिन उन सभी वीडियो एडिटर, PCR, आउटपुट, इनपुट और साथी कर्मचारियों को ये नहीं पता था कि रोहित तिवाड़ी उनकी मेहनत का पैसा खाने वाला है और खाकर डकार भी नहीं लेगा।

यहां काम करने वाले पत्रकार साथियों की करीब 70-70 हजार रुपये सैलरी बाकी है ढाई महीने की सैलरी तिवाड़ी ने अभी तक नहीं दीहै और बिना बताए रातों-रात गायब हो गया। रोहित तिवाड़ी इस खेल में अकेला नहीं है वो जहां भी जाता है अपने पहनावे और गाड़ियों से कई इन्वेस्टर को अपने जाल में फंसाकर फिर नया शहर तलाश कर लेता है, इस खेल में अनुराग पांडे, नवीन जैन HR ने सभी पत्रकार कर्मचारियों की सैलरी रुकवा दी और खुद भी गायब हो गए।

रोहित तिवाड़ी ने नवतेज को अब किसी गौरव सिंह को चिपका दिया है और अब वहां भी पहले से नवतेज में काम कर रहे लोगों को अपनी मेहनत का डेढ़ महीने का पैसा नहीं मिला है। लगातार गोली मिलने के बाद आज कर्मचारियों ने हल्ला बोल दिया और ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने के दौरान बिल्डिंग मालिक ने सभी से जानकारी ली और चैनल के प्रबंधन से बात की। कर्मचारियों ने साफ शब्दों में कहां कि अगर उनका पैसा नहीं मिलता है तो वो बड़ा कदम उठाने के लिए भी तैयार हैं।

ऐसा नहीं है कि रोहित तिवाड़ी को ये सब नहीं पता, अपने आप को चंडीगढ़ में बताने वाला तिवाड़ी जयपुर में मस्ती काट रहा है। और यहां नवतेज में काम करने वाले पत्रकार साथियों का किराया बाकी है जिससे वो सभी परेशान है और डिप्रेशन में आ गए हैं।

देखें संबंधित वीडियो-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन