Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रतलाम प्रेस क्लब में सुरेंद्र जैन अध्यक्ष, अरुण त्रिपाठी सचिव

रतलाम। पॉवर हाउस रोड स्थित पत्रकार भवन में रविवार को रतलाम प्रेस क्लब के द्वि-वार्षिक चुनाव में सुरेंद्र जैन अध्यक्ष और अरुण त्रिपाठी सचिव निर्वाचित हुए। निर्वाचन से पहले क्लब की साधारण सभा हुई। इसमें आय-व्यय का पत्रक प्रस्तुत किया गया। चुनाव के बाद पत्रकारों ने विजय रैली निकालकर खुशियां जाहिर की। चुनाव निर्वाचन अधिकारी और जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष संजय पंवार, सचिव दीपक जोशी, अभिभाषक संजीवसिंह चौहान व प्रवीण शर्मा द्वारा संपन्ना कराए गए अध्यक्ष और सचिव पद के चुनाव में 4-4 उम्मीदवार मैदान में थे।

निर्वाचन अधिकारी पंवार द्वारा घोषित नतीजों के मुताबिक अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र जैन 30 मत प्राप्त कर विजय हुए। निकटतम प्रतिद्वंद्वी गोविंद उपाध्याय को 17, रमेश टांक को 4, अशोक डोसी को 2 मत मिले। इसी तरह सचिव पद पर अरुण त्रिपाठी ने 21 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। सुधीर जैन को 17, विजय मीणा को 12 और रितेश मेहता को 2 मत मिले। चुनाव में कुल 56 में से 53 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष पद के सभी मत वैध पाए गए, जबकि सचिव पद पर 1 मत निरस्त हुआ।

कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

अध्यक्ष और सचिव के चुनाव से पहले शनिवार को प्रेस क्लब की शेष कार्यकारिणी निर्विरोध चुन ली गई। वीरेंद्र हितिया, सुजीत उपाध्याय, सुशील खरे उपाध्यक्ष, दिनेश दवे, सौरभ कोठारी सहसचिव, योगेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। 11 सदस्यीय कार्यकारिणी में ओम त्रिवेदी, राजेश पुरोहित, जितेंद्रसिंह सोलंकी, साजिद खान, एसएस सोलंकी, अमित निगम, दिव्यराजसिंह राठौर, प्रियेश कोठारी, राजेश जैन, भुवनेश पंडित और मुबारिक शेरानी निर्वाचित हुए।

एक साथ मनी होली-दिवाली

प्रेस क्लब चुनाव परिणाम घोषित होते ही पत्रकार भवन में होली-दिवाली एक साथ मन गई। पत्रकारों ने विजेता प्रत्याशी को रंग-गुलाल और हार-फूल से लादकर ढोल-ढमाकों के साथ शहर में विजय जुलूस निकाला। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुन: पत्रकार भवन पहुंचा। जुलूस के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कालिका माता मंदिर पहुंचकर मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान क्लब के पूर्व अध्यक्ष शरद जोशी, राजेश जैन, रमेश मिश्रा, उमेश मिश्रा, ललित कोठारी, अजीत मेहता, भेरूलाल टांक सहित क्लब के सदस्य उपस्थित थे। चुनाव से पहले सुबह हुई साधारण सभा में निवृत्तमान अध्यक्ष राजेश मूणत ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। सभा को नरेंद्र जोशी, मुकेश पुरी गोस्वामी, राजेश जैन, रमेश टांक ने संबोधित किया। संचालन निवृत्तमान सचिव सुजीत उपाध्याय ने किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन