Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मृत्युंजय ठाकुर और अनिल राय की नई पारी

वरिष्ठ टीवी पत्रकार मृत्युंजय ठाकुर अब ईटीवी नेटवर्क से जुड़ गए हैं. मृत्युंजय इससे पहले पटना से चल रहे आर्यन टीवी के चैनल हेड थे. उसके पहले महुआ न्यूज़ के लांचिंग टीम के मेंबर रहे और इनपुट एडिटर के रूप में हिंदी भाषी राज्यों में एक बड़ा नेटवर्क खड़ा किया. मृत्युंजय ने एडिटोरियल हेड के तौर पर फिल्म निर्देशक प्रकाश झा के मौर्य टीवी की बुनियाद भी रखी. 1988 में पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद ये कई सालों तक प्रिंट मीडिया में महत्वपूर्ण पदों पर रहे. इस महीने की शुरुआत में ईटीवी के हेडक्वार्टर हैदराबाद में मृत्युंजय ने अपना काम भी सम्हाल लिया है.

उधर, एक अन्य खबर फोकस टीवी से आ रही है. शैलेष के नेतृत्व में नए सिरे से लांच होने जा रहे नवीन जिंदल के न्यूज चैनल में अनिल राय ने बतौर एक्जीक्यूटिव एडिटर ज्वाइन किया है. अनिल राय लंबे समय तक सहारा मीडिया में कार्यरत रहे हैं. वहां वह सहारा न्यूज ब्यूरो (एसएनबी) के हेड हुआ करते थे.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन