Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

खुद की पीआर टीम की स्ट्रेटजी के कारण बीजेपी वाले अबकी नंगे हो गए!

गिरीश मालवीय-

मैं मानता हूँ कि इस बार बीजेपी की PR टीम की स्ट्रेटेजी में गडबड हो गयी …दरअसल टीवी न्यूज पर हमेशा की तरह इस बार भी नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और JP नड्डा की रैलियों ओर रोड शो के विजुअल चलाए गए…..उन्हें न्यूज चैनलों ने केंद्र में बनाए रखा…. इसके विपरीत विपक्षी दलों की रैलियों को कोई कवरेज नही मिली उनकी रैलियां फ्लॉप होती बताई गयी.

इस बीच कोरोना के केस बढ़ते ही चले गए…. इससे जनता में संदेश गया कि प्रधानमंत्री गृहमंत्री तो चुनावी रैलियों में मस्त है पिछले कुछ दिनों से देश भर के हस्पतालों में शमशान घाटों में भीड़ बढ़ने लगी.

अब हुआ यह कि मोदी – शाह ओवर एक्सपोज हो गए चुनावी रैलियों में बिना मास्क के उन्हें खूब देखा गया …..पब्लिक की समझ मे बात आ गयी कि यह खुद तो बिना मास्क के घूम रहे हैं और हमे ज्ञान बाँट रहे हैं.

अगर इसकी जगह PR टीम ने राहुल गाँधी की रैलियों की तस्वीरे दिखाई होती उन्हें न्यूज़ चैनलों ने ज्यादा तरजीह दी होती तो यह आसानी से सिद्ध किया जा सकता था कि राहुल गांधी ही देश मे कोरोना फैला रहे हैं.

पर अब क्या करे ! गलती हो गयी तो हो गयी. इसलिए अंधभक्तों को मुँह छुपाने की जगह नही मिल रही है और इसीलिए अपनी हर पोस्ट में वह कोरोना की बिगड़ती स्थिति के लिए या तो वो गैर बीजेपी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को दोषी बता रहे हैं या सिर्फ और सिर्फ जनता को. मोदी जी को कैसे कुछ बोल दे. वो तो उनके आराध्य देव हैं.

इसे छोटे बच्चे के गीत को भी देखें-सुनें :

उपरोक्त video देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/100002252487400/posts/3967455180006192/?d=n

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन