Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टाइम्स नाऊ नवभारत के एडिटर इन चीफ पद से संजय सिन्हा का पत्ता कटा

नाविका संभालेंगी कमान

जिसकी चर्चा काफी दिनों से थी, आखिर वह बात सच निकली. संजय सिन्हा टाइम्स आफ इंडिया समूह वालों के नए हिंदी चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत एचडी के एडिटर इन चीफ नहीं होंगे. उनका पत्ता कट चुका है. उनकी जगह टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर (पालिटिक्स) नाविका कुमार ही हिंदी चैनल की भी एडिटर इन चीफ होंगी.

काफी समय से ये चर्चा फैली हुई थी कि संजय सिन्हा को टाइम्स ग्रुप के नए लांच किए जाने वाले हिंदी चैनल से हटा दिया गया है. पर इस अफवाह की पुष्टि कोई नहीं कर रहा था. खुद संजय सिन्हा भी इस सवाल पर जवाब देने से बचते रहे.

बताया जाता है कि संजय सिन्हा अब सलाहकार की भूमिका में चैनल के साथ जुड़े रहेंगे.

टाइम्स नेटवर्क के एमडी और सीईओ एमके आनंद का कहना है कि टाइम्स नाउ को नाविका कुमार काफी उंचाई पर ले गईं हैं. उम्मीद करते हैं वे टाइम्स नाउ नवभारत की भी शीर्ष पर ले जाएंगी.

नाविका कुमार का कहना है कि हिंदी न्यूज कैटेगरी में टाइम्स नाउ नवभारत चैनल नए कीर्तिमान स्थापित करेगा. यह चैनल न्यूज कवरेज में सिरमौर साबित होगा.

इस बीच चैनल का लोगो जारी कर दिया गया है. साथ ही एक प्रोमो भी. देखें ये वीडियो-

नाविका कुमार का जलवा देखिए. पीएम से मिल आईंं… वैसे ये सबको पता है कि पीएम किस तरह के पत्रकारों से मिलते हैं… उनसे जो उन्हें पसंद हैं, यानि जो टेढ़े सवाल न उठाए…. हां में हां मिलाए… देखें नाविका का ट्वीट…

नए लांच होने वाले हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ के एडिटर-इन-चीफ पद पर नाविका कुमार को नियुक्त किए जाने से ये माना जा रहा है कि चैनल सत्ता से सवाल न कर सकेगा. वह दूसरे तरीकों से टीआरपी पाने की कोशिश करेगा. ‘टाइम्स नेटवर्क’ में नाविका ग्रुप एडिटर (पालिटिक्स) हैं. वे नया हिंदी चैनल देखने के अलावा अपना रात नौ बजे का ‘द न्यूजऑवर’ और ‘फ्रैंकली स्पीकिंग’ पहले की तरह होस्ट करती रहेंगी.

टाइम्स ग्रुप में अन्य कई बदलाव भी किए गए हैं. टाइम्स ग्रुप ने राहुल शिवशंकर को एडिटोरियल डायरेक्टर के पद पर प्रमोट कर दिया है. राहुल शिवशंकर एडिटोरियल डायरेक्टर के अपने नए पद के साथ-साथ अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ के एडिटर-इन-चीफ बने रहेंगे.

विवेक श्रीवास्तव को प्रेसीडेंट स्ट्रेटजी एंड आपरेशंस – ब्राडकास्ट एंड डिजिटल के पद पर प्रमोट किया गया है. सैवी दिलीप को एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट और हेड डिजिटल ग्रोथ के पद पर तैनाती की गई है.

मनीष वाडकर को सीनियर वाइस प्रेसीडेंट और हेड लीगल बनाया गया है.

प्रणव बख्शी की जिम्मेदारी सीनियर वाइस प्रेसीडेंट डिजिटल की तय की गई है.

हिना जाफरी को वाइस प्रेसीडेंट और हेड कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस का जिम्मा मिला है.

पूनम बावडनकेर वाइस प्रेसीडेंट एचआर का काम देखेंगे.

सौरभ भोवाल का पद वाइस प्रेसीडेंट और हेड कंटेंट एंड प्रोग्रामिंग जूम एंड जूम स्टूडियोज है.

मिहिर भट्ट वाइस प्रेसीडेंट और एग्जिक्यूटिव एडिटर टाइम्स इनफ्लुएंस नियुक्त हुए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन