Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टाइम्स नाऊ नवभारत से सुशांत सिन्हा, अंकित त्यागी, मीनाक्षी कंडवाल, भंवर पुष्पेंद्र, आदर्श सिंह जुड़े

आज से लांच हुए टाइम्स आफ इंडिया समूह के हिंदी चैनल टाइम्स नाउ नवभारत ने कुल सात प्राइम टाइम शो शुरू किए हैं. इन शो को एंकर सुशांत सिन्हा, पद्मजा जोशी, अंकित त्यागी और मीनाक्षी कंडवाल पेश करेंगे. प्राइम टाइम शो में शाम 5 बजे राष्ट्रवाद, शाम 6 बजे लोग तंत्र, शाम 7 बजे धाकड़ एक्सक्लूसिव, रात 8 बजे सवाल पब्लिक का, रात 9 बजे न्यूज़ की पाठशाला, और रात 10 बजे ओपिनियन इंडिया सम्मिलित है.

सुशांत सिन्हा काफी समय से खुद का यूट्यूब चैनल संचालित कर रहे थे. वे इंडिया टीवी, एनडीटीवी समेत कई चैनलों में काम कर चुके हैं. लंबे ब्रेक के बाद उन्हें फिर से टाइम्स नाऊ नवभारत में बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है.

इस बीच टाइम्स नाऊ नवभारत के लिए राजस्थान की जिम्मेदारी भंवर पुष्पेंद्र को दी गई है. भंवर पुष्पेंद्र इससे पहले न्यूज़ 18 जयपुर में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट रह चुके हैं. स्पेशल स्टोरीज़ पर उनकी पकड़ है. वे सहारा समय, ibc24, ईटीवी आदि चैनलों में कार्य कर चुके हैं. भंवर पुष्पेंद्र राजस्थान के अलावा चंडीगढ़ और मध्यप्रदेश में भी पत्रकारिता कर चुके हैं.

आदर्श सिंह टाइम्स नाऊ नवभारत के लिए लखनऊ में रिपोर्टिंग करेंगे. आदर्श एबीपी न्यूज चैनल में भी काम कर चुके हैं. वे आईआईएमसी से पत्रकारिता का प्रशिक्षण लिए हुए हैं. आदर्श टाइम्स नाऊ नवभारत के यूपी ब्यूरो में हैं. वे पहले ABP में झारखंड के ब्यूरो हेड थे. आदर्शन दिल्ली, बिहार, झारखंड, एमपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, बंगाल समेत कई स्टेट में इलेक्शन कवर कर चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन