Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

खुशदीप सहगल ने वादे के मुताबिक युवा पत्रकारों की मदद के लिए 1 अगस्त से शुरू की खुश हेल्पलाइन

‘टीवी टुडे नेटवर्क’ (TV Today Network) से पिछले दिनों रिटायर होने के बाद वरिष्ठ पत्रकार खुशदीप सहगल ने अपने वादे के मुताबिक 1 अगस्त 2021 से Khush Helpline शुरू कर दी है. इसी हेल्पलाइन के जरिए वो पत्रकारिता की दुनिया में आने की इच्छा रखने वाले युवाओं से संवाद कायम करेंगे.

उनके ब्लॉग देशनामा पर जाकर इस हेल्पलाइन से जुड़ा जा सकता है.

https://www.deshnama.com/2021/07/blog-post_31.html

आजतक/इंडिया टुडे से 17 जुलाई 2021 को फेयरवेल के बाद खुशदीप ने अपने ब्लॉग पर एलान किया था कि वो मीडिया में भविष्य देखने वाले युवाओं के साथ मुफ्त प्रैक्टिकल नॉलेज शेयर करेंगे. इसी सिलसिले में 24 जुलाई 2021 को खुशदीप को उनके गृह नगर मेरठ में आमंत्रित किया गया जहां उन्होंने युवा वर्ग से बात की और अपनी भावी योजना के खाके के बारे में बताया.

खुशदीप से मीडिया लाइन से जुड़ा मुफ्त परामर्श या अन्य जानकारियां लेने के लिए उनके ब्लॉग पर जाकर एक फॉर्म भरना होगा. जिसमें ये जानकारियां देनी होंगी.

Name of candidate / अभ्यर्थी का नाम:

E-Mail / ई-मेल:

Phone / फोन:

Address / पता:

Share your problem, we will get back to you ASAP / अपनी समस्या बताएं, शीघ्र ही हम आपसे संपर्क करेंगे:

खुशदीप के मुताबिक उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा रिस्पॉंन्स मिल रहा है. मीडिया में कदम रखने के इच्छुक युवाओं के अलावा उनसे मीडिया में पहले से कार्यरत लोग भी संपर्क कायम कर रहे हैं. खुशदीप का कहना है कि ज्ञान और खुशियां आप जितनी दूसरों में बांटेंगे वो उससे कहीं ज्यादा होकर आपके पास वापस लौटती हैं.

इस विषय में उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखी पोस्ट में विस्तार से बताया है. जिसे यहां क्लिक कर पढ़ा जा सकता है.

https://www.deshnama.com/2021/07/blog-post_31.html

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन